Bihar Civil Court Clerk PT Result Out: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क पीटी रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar Civil Court Clerk PT Result Out
बिहार सिविल कोर्ट ने 10 अप्रैल को क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के नतीजे जारी कर दिए हैं. ये रिजल्ट (Bihar Civil Court Clerk PT Result Out) कोर्ट द्वारा 5 अप्रैल 2025 को पास किए गए प्रस्ताव के आधार पर घोषित किए गए हैं.
Bihar Civil Court Clerk PT Result Announced: बिहार सिविल कोर्ट ने 10 अप्रैल को क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसमें कुल 42,397 उम्मीदवारों को अगली चरण की लिखित परीक्षा के लिए चुना गया है. ये रिजल्ट (Bihar Civil Court Clerk PT Result Out) कोर्ट द्वारा 5 अप्रैल 2025 को पास किए गए प्रस्ताव के आधार पर घोषित किए गए हैं.
Bihar Civil Court Clerk PT Result Out कैसे चेक करें?
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क पीटी रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैं-
- चरण 1. बिहार सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं
- चरण 2. “भर्ती” या “नवीनतम अपडेट” सेक्शन देखें
- चरण 3. “बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क पीटी रिजल्ट 2024” या “क्लर्क लिखित परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची” देखें
- चरण 5. परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और सूची में अपना रोल नंबर खोजें.
यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: पुलिस कांस्टेबल के इतने पदों पर हो भर्ती, नोटिफिकेशन में देखें सैलरी से लेकर सबकुछ
Bihar Civil Court Clerk PT Result Out: महत्वपूर्ण जानकारी
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी जानकारी यहां दी जा रही है-
| संगठन का नाम | बिहार सिविल कोर्ट |
| पद का नाम | क्लर्क |
| कुल रिक्तियां | 3,325 |
| परीक्षा तिथि | 22 दिसंबर 2024 |
| रिजल्ट जारी होने की तारीख | 10 अप्रैल 2025 |
| कुल योग्य उम्मीदवार | 42,397 |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.patna.dcourts.gov.in |
| रिजल्ट फॉर्मेट | PDF में जारी, जिसमें 42,397 उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं |
| रिजल्ट डाउनलोड लिंक | आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है |
Bihar Civil Court Clerk PT Result Out: इतने कैंडिडेट्स शाॅर्टलिस्ट
| कैटेगरी | कुल वैकेंसी | क्वालिफाई कैंडिडेट्स |
| अनारक्षित (UR) | 1330 | 17,043 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 332 | 4,176 |
| पिछड़ी जाति (BC) | 399 | 4,968 |
| अत्यंत पिछड़ी जाति (EBC) | 599 | 8,269 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 532 | 6,495 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 33 | 391 |
| पिछड़ी जातियों की महिलाएं (WBC) | 100 | 1,055 |
| कुल | 3325 | 42,397 |
Bihar Civil Court Clerk PT Result Announced: चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




