Bihar Board 12th Result 2025: खत्म होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार, यहां सबसे पहले चेक करें स्कोरकार्ड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Mar 2025 11:26 AM

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2025

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से इंटर का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. ताजा अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट जारी हो जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से इंटर का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. ताजा अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. बीएसईबी की ओर से टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट जारी हो जाएगा. बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Bihar Board 12th Result 2025: कब तक आएगा बिहार बोर्ड रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 इस साल 22 मार्च से 24 मार्च 2025 (संभावित) के बीच घोषित होने की उम्मीद है. एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपने बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने बिहार बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर और नाम की जरूरत होगी.

Bihar Board 12th Toppers List: जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से अंकों के साथ-साथ टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत और अन्य जानकारी बीएसईबी द्वारा घोषित की जाएगी। बता दें कि 12वीं के लिए तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट जारी होगी. BSEB की तरफ से औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम के आंकड़े जारी करेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर ‘BSEB Class 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा-अपना रोल नंबर, रोल कोड और नाम दर्ज करें।
स्टेप 4: मांगी गई डिटेल्स दर्ज करने के बाद, आपका बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें: Bihar Board Result 2025: टॉपर्स वेरिफिकेशन पूरा- 27 मार्च को आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन