ePaper

Bihar Board Result 2025: टॉपर्स वेरिफिकेशन पूरा- 27 मार्च को आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

Updated at : 23 Mar 2025 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2025 Roll Number

Bihar Board 10th Result 2025 Roll Number

Bihar Board Result 2025 in Hindi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 27 मार्च 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Board Result 2025 in Hindi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 27 मार्च 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है. बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम (Bihar Board Results 2025) देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in खोलनी पर जाना होगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. बिहार बोर्ड हर साल यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया आयोजित करता है, जिसे 2016 से लागू किया गया है. बीएसईबी की टॉपर सत्यापन प्रक्रिया के तहत पहले टॉपर्स की सूची तैयार की जाती है, फिर उन छात्रों से संपर्क कर उन्हें पटना स्थित बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है.

बीते वर्षों में कब आया था बिहार बोर्ड का परिणाम?

परीक्षा वर्षपरीक्षा प्रारंभ होने की तिथिपरीक्षा समाप्त होने की अंतिम तिथिपरिणाम तिथि
20203 फरवरी13 फरवरी25 मार्च
20212 फरवरी13 फरवरी26 मार्च
20221 फरवरी14 फरवरी16 मार्च
20231 फरवरी11 फरवरी21 मार्च
20241 फरवरी11 फरवरी23 मार्च
20251 फरवरी15 फरवरी

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन क्यों है जरूरी, जानें इसमें क्या-क्या होता है?

बिहार बोर्ड परीक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Bihar Board Result)

बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट (Bihar Board Result in Hindi) घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं, इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Bihar Board Result 2025” या “बिहार बोर्ड रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, रोल कोड और अन्य डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.

1 फरवरी से हुई थीं बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षाएं (Bihar Board Exam)

इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक हुईं, जिसमें करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसके बाद 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गईं और इनमें लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. सभी परीक्षाएं समय पर खत्म हो गईं थीं.

यह भी पढ़ें- BPSC Exam Calendar 2025: बीपीएससी ने इस वर्ष होने वाली भर्तियों के लिए जारी किया एग्जाम कैलेंडर, देख लें पूरी डिटेल

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन