Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन क्यों है जरूरी, जानें इसमें क्या-क्या होता है
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Mar 2025 12:19 PM
Bihar Board 10th Result 2025 in Hindi
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट से पहले टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं टॉपर्स वेरिफिकेशन क्या होता है.
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर जारी होगा. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती है. इस कड़ी में बिहार बोर्ड की तरफ से टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. ऐसे में कई सवाल सामने आते हैं जैसे बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन क्यों होता है? टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या-क्या होता है? आइए ऐसे ही सवालों का जवाब जानते हैं.
What is Bihar Board Toppers Verification: बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन क्या है?
बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रिजल्ट जारी होने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाता है. इसमें बोर्ड के अधिकारियों द्वारा टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाले छात्रों का इंटरव्यू और टेस्ट लिया जाता है. बता दें कि टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया लंबी होती है. आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या शामिल है-
- बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन में सबसे पहले छात्र के कॉपी की फिर से जांच होती है.
- कॉपी चेक होने के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू होता है.
- इंटरव्यू में पेपर के कुछ मौखित रूप से पूछे जाते हैं.
- टॉपर्स वेरिफिकेशन के दौरान कुछ सवालों को हल करने को भी कहा जाता है.
- वेरिफिकेशन के लिए शामिल होने वाले छात्रों के जवाब और परफॉर्मेंस के आधार पर ही अंक निर्धारित होता है.
Bihar Board 12th Result 2025: क्यों होता है टॉपर्स वेरिफिकेशन?
बिहार बोर्ड परीक्षा में चोरी और धांधली को रोकरने के लिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई. बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन प्रोसेस साल 2016 के बाद से शुरू हो गया है. साल 2016 में बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद रूबी रॉय नाम की लड़की ने आर्ट्स स्ट्रीम में स्टेट टॉप किया था. टीवी चैनल में इंटरव्यू के दौरान पता चला कि टॉपर रूबी रॉय को अपने विषयों के नाम तक याद नहीं है.
बिहार बोर्ड रिजल्ट में इस घोटाले के बाद से ही बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई. बता दें कि इस वेरिफिकेशन के दौरान बोर्ड के अधिकारी टॉपर्स के घर भी जाते है. पूरी तरह से जांच होने के बाद ही फाइनल रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










