BPSC Exam Calendar 2025 in Hindi: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. बीपीएससी ने इस वर्ष होने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कार्यक्रम (BPSC Exam Calendar 2025-26) जारी कर दिया है. यह एग्जाम कैलेंडर बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें कुल 22 भर्तियों की जानकारी दी गई है. कैंडिडेट्स आयोग के आधिकारिक एक्स हैंडल से परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
बीपीएससी का एग्जाम कैलेंडर (BPSC Exam Calendar 2025)
इंटीग्रेटेड 70th CCE | 2,035 पद | मुख्य परीक्षा- 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल 2025 |
असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स | 59 पद | भर्ती कम्प्लीट होने की तिथि- 13 अप्रैल 2025 |
राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों में न्यायिक सदस्य | 57 पद | प्रीलिम्स एग्जाम- 3 से 5 मई 2025 |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | 41 पद | प्रीलिम्स एग्जाम- 13 जुलाई 2025 |
लोअर डिवीजन क्लर्क | 26 पद | एग्जाम डेट- 20 जुलाई 2025 |
खनिज विकास अधिकारी | 15 पद | 9 एवं 10 अगस्त 2025 |
सहायक वन संरक्षक | 12 पद | परीक्षा तिथि- 07 सितंबर 2025 से 09 सितंबर 2025 |
सहायक राजस्व एवं लेखा अधिकारी | 285 पद | 27 जुलाई 2025 |
सहायक अभियंता संयुक्त परीक्षा | 568 पद | परीक्षा तिथि- 21 जून 2025 से 23 जून 2025 |
जिला सांख्यिकी अधिकारी | 47 पद | परीक्षा तिथि- 03 अगस्त 2025 |
सहायक नगरीय कल्याण एवं पंजीयन अधिकारी | 285 पद | एग्जाम डेट्स बाद में घोषित होंगी. |
BPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 (BPSC Calendar in Hindi)
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इंटीग्रेटेड CCE 70वीं के लिए BPSC प्रारंभिक परीक्षाएं 13 दिसंबर, 2024 और 4 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थीं, जिसके परिणाम 23 जनवरी, 2025 को घोषित किए गए थे. इसके लिए इंटीग्रेटेड CCE 70वीं मुख्य परीक्षा अब 25-30 अप्रैल के बीच निर्धारित की गई है. अन्य विभिन्न पदों के लिए आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है. उम्मीदवारों को अपडेट रहना होगा और आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर चेक करना होगा.
यह भी पढ़ें- IBPS SO Mains Scorecard 2025: IBPS SO मेन्स स्कोरकार्ड जारी, यहां देखें स्कोर
BPSC Exam Calendar 2025 कैसे चेक करें?
BPSC Exam Calendar 2025 चेक करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैं-
- कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा
- अब पेज ओपन होने के बाद होमपेज पर कैलेंडर का लिंक दिखेगा
- अब आपको ‘BPSC Calendar 2025’ लिंक पर क्लिक करें
- अब BPSC Exam Calendar 2025 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, आप परीक्षा की तिथियों को देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- BPSC GK Questions in Hindi: बीपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर, तैयारी के लिए हैं महत्वपूर्ण