ePaper

Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम इस दिन होगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट जानकारी

Updated at : 13 Mar 2025 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Result 2025

Bihar Board Result 2025

Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड अब जल्द ही 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करेगा, यहां देखें रिजल्ट के डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट.

विज्ञापन

Bihar Board Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 10वीं- 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा का इंतजार अब जल्द ही समाप्त हो सकता है. इस साल लाखों छात्रों ने बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में भाग लिया और अब वे अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में यहां देखें परिणाम जारी होने की संभावित तिथि और इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट.

कब हुई थी परीक्षा ?

इस साल बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं. इस परीक्षा में राज्यभर से करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसके बाद मैट्रिक (10वीं) कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक संपन्न हुईं, जिसमें लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. परीक्षाएं निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं और अब सभी छात्र अपने Bihar Board Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं.

कब जारी होगा बिहार बोर्ड का परिणाम ?

बिहार बोर्ड हर साल अन्य बोर्डों की तुलना में सबसे पहले परीक्षा परिणाम जारी करता है. उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2025 के अंत या अप्रैल 2025 की शुरुआत में बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिजल्ट से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in) पर नजर बनाए रखें.

कैसे चेक करें Bihar Board का परिणाम ?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Bihar Board 10th Result 2025” या “Bihar Board 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, रोल कोड और अन्य डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.

Also Read: UP School Closed: होली में उत्तर प्रदेश के स्कूलों में लंबी छुट्टी, जानें किस जिले में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Also Read: Success Story: होली पर हुड़दंग करने वालों को जेल भेजेंगे बिहार के ये दबंग SP, लाखों का पैकेज छोड़ बने थे IPS

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन