Success Story: होली पर हुड़दंग करने वालों को जेल भेजेंगे बिहार के ये दबंग SP, लाखों का पैकेज छोड़ बने थे IPS

Success Story Of IPS Swarn Prabhat
Success Story: जानें बिहार के दबंग आईपीएस अधिकारी स्वर्ण प्रभात के सफलता की कहानी, माइक्रोसॉफ्ट में लाखों की नौकरी छोड़कर चुना था यूपीएससी का गलियारा.
Success Story: बिहार के एक ऐसे दबंग आईपीएस अधिकारी हैं जिन्होंने होली पर हुड़दंग और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों को खुली चेतावनी दे दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा है कि जबरन रंग लगाने वालों और धार्मिक जगहों पर रंग या गुलाल फेकने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होगी. ये कोई मामूली शक्स नहीं हैं, इनके बहादुरी के कई चर्चे हैं और इनके काम की भी लोग जमकर सराहना करते हैं. इस होनहार ऑफिसर का नाम है आईपीएस स्वर्ण प्रभात. इनका दबंग एटीट्यूड तो खास है ही लेकिन इनके बारे में एक और खास बात ये है कि इन्होंने बीटेक किया, उसके बाद लाखों की पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने लगे और आईपीएस बनकर अपने लक्ष्य को पूरा किया. इनकी सक्सेस स्टोरी जानकर आप भी प्रेरित हो जायेंगे.
जानें IPS स्वर्ण प्रभात ने कहां से की पढ़ाई
स्वर्ण प्रभात वैसे तो मूल रूप से बिहार के भोजपुरी जिले के तरारी के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा झारखंड से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आईआईटी खड़गपुर में सीट हासिल की. वहाँ से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग किया और इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट में उन्हें नौकरी मिली वो भी लाखों के पैकेज के साथ. वहाँ उन्होंने दो साल तक नौकरी की लेकिन उसके बाद वह नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी में लग गए. अपने पहले एटेम्पट में वे फेल हो गए लेकिन 2016 में उन्होंने अपना दूसरा एटेम्पट दिया और उसमें उन्होंने 105 वीं रैंक हासिल की, इसके बाद एक साल की ट्रेनिंग के बाद साल 2017 में उन्हें बिहार कैडर मिला और वहाँ उन्हें आईपीएस के रूप में पोस्टिंग मिली.
Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले
विधानसभा में भी हुई है इनकी चर्चा
कुछ दिनों पहले बिहार विधानसभा में कार्यवाही के समय उनका नाम आया था. भाजपा के विधायक पवन जायसवाल ने सदन में जमकर उनकी तारीफ की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि “जाइए मोतिहारी में स्वर्ण प्रभात एसपी हैं, एक दिन में 200-200 घरों में कुर्की जब्ती होती है.”
ऐसी और प्रेरणादायी कहानियों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










