कोई 12वीं तो कोई ग्रेजुएट, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके फेवरेट क्रिकेटर

Updated:
विज्ञापन
विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल (दाएं से बाएं)

विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल (दाएं से बाएं)

Indian Cricketers Education: एमएस धोनी से लेकर विराट कोहली और शुभमन गिल तक, कोई 12वीं तक पढ़ा है तो किसी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है. अगर आप भी अपने फेवरेट प्लेयर की एजुकेशन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें.

विज्ञापन

Indian Cricketers Education: भारत में क्रिकेट और क्रिकेटर्स को लेकर अलग ही तरह का क्रेज है.अपने शानदार प्रदर्शन के कारण खिलाड़ी फैन्स के दिल में गहरी छाप छोड़ देते हैं. फैन्स को उनकी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे कि उनका रूटीन, पसंदीदा फिल्में और किताब, पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से इंटरेस्टिंग लगती है. ऐसे में आज हम आपको आपके पसंदीदा क्रिकेटर की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन बताएंगे. ग्राउंड पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इन प्लेयर्स में से कोई 10वीं पास है तो कोई 12वीं, किसी ने ग्रेजुएशन कर रखा है. 

 शुभमन गिल

शुरुआत करते हैं भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) से, उन्होंने सिर्फ 10वीं तक की पढ़ाई की है. Starunfolded.comकी जानकारी के अनसुार, उन्होंने पंजाब के मोहाली स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से पढ़ाई की है. शुभमन का परिवार पंजाब के फाजिल्का में रहता था. हालांकि, कुछ सालों बाद परिवार मोहाली में शिफ्ट हो गया और तब शुभमन का एडमिशन इस स्कूल में हुआ और उन्होंने यहां से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की. अंडर 19 में सेलेक्शन होने के बाद उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई. 


तिलक वर्मा (PC-इंस्टाग्राम)
तिलक वर्मा (PC-इंस्टाग्राम)

तिलक वर्मा

नंबूरी ठाकुर तिलक वर्मा (Namboori Thakur Tilak Varma) हैदराबाद के रहने वाले हैं. उन्होंने हैदराबाद के रियासत नगर स्थित Crescent Model English School से पढ़ाई की है. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी तरह से क्रिकेट को अपना समय दिया और उच्च शिक्षा जारी नहीं रखा.

अभिषेक शर्मा

इंडियन क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बैटर अभिषेक शर्मा (Cricketer Abhishek Sharma) का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उन्होंने अमृतसर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने DAV College, Amritsar से आगे की पढ़ाई की. अभिषेक शर्मा को क्रिकेट के अलावा वीडियो गेम्स खेलना पसंद है. 

मुशीर खान

युवा ऑलराउंडर मुशीर खान (Musheer Khan) की पढ़ाई से जुड़ी अधिक जानकारी पब्लिक में नहीं है. हालांकि, उन्होंने मुंबई स्थित Anjuman-I-Islam Allana English School से पढ़ाई की है. 


ऋषभ पंत (PC-इंस्टाग्राम)
ऋषभ पंत (PC-इंस्टाग्राम)

ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ राजेंद्र पंत (Rishabh Rajendra Pant) उत्तराखंड के रहने वाले हैं. उन्होंने देहरादून के द इंडियन पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद DU के Sri Venkateswara College से पढ़ाई की है. 

आयुष म्हात्रे

युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) का जन्म साल 2007 में महाराष्ट्र में हुआ था. क्रिकेट के साथ-साथ उनकी पढ़ाई चल रही है. कम उम्र से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने के कारण उन्हें पढ़ाई और खेल दोनों चीजें बैलेंस करके चलनी पड़ती हैं. उन्होंने अभी तक 4 स्कूलों से पढ़ाई की है, जिनमें St, Joseph’s High School, IES VN Sule Guruji English Medium School, Don Bosco High School, Rizvi Springfield High School का नाम आता है. 

युजवेंद्र चहल

स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) हरियाणा के रहने वाले हैं. उनकी स्कूलिंग DAV पब्लिक स्कूल से हुई है. उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है और बाद में अपना पूरा टाइम क्रिकेट को देने का फैसला किया. उन्होंने क्रिकेट के अलावा चेस खेलने का भी शौक है. 

हार्दिक पांड्या

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने वडोदरा के एमके हाई स्कूल से पढ़ाई की है. लेकिन क्रिकेट के लिए उन्होंने 9वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी. यही उनकी हाईएस्ट एजुकेशनल क्वालिफिकेशन है. 

महेंद्र सिंह धोनी

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले फेमस क्रिकेटर और इंडियन टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने क्रिकेट में करियर की शुरुआत 10वीं पास करने के बाद की थी. उन्होंने रांची स्थित DAV Jawahar Vidya Mandir श्यामली से पढ़ाई की है. 12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने रांची स्थित St. Xavier's College से बैचलर्स डिग्री हासिल की है. 


विराट कोहली (PC-इंस्टाग्राम)
विराट कोहली (PC-इंस्टाग्राम)

विराट कोहली

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने 12वीं तक पढ़ाई की. उन्होंने दिल्ली स्थित विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद Saviour Convent Senior Secondary School से 12वीं तक की पढ़ाई की है.

नोट: यहां दी जानकारी Starunfolded.com वेबसाइट से ली गई है. क्रिकेटर्स की एजुकेशन क्वालिफिकेशन को लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जानकारी मौजूद है.

यह भी पढ़ें- बदल रहा है ट्रेंड! साइंस स्ट्रीम में बढ़ी बेटियों की संख्या, सरकार ने जारी किए आंकड़े



विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola