RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 Mar 2026 6:15 PM

विज्ञापन

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड इंटर के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ है. छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक करें.

विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड इंटर के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी. बता दें कि तीनों स्ट्रीम के लिए एकसाथ रिजल्ट जारी हुआ है.

Rajasthan Board 12th Result 2026 ऐसे करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Main Examination Results – 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद सबमिट कर दें.
  • स्क्रीन पर मार्कशीट की डिजिटल कॉपी सामने आ जाएगी.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें.

Rajasthan Board 12th Result 2026 Direct Link Check Here

Rajasthan Board 12th Result 2026 साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 2,87,068 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इनमें से 1,46,644 छात्र पास हुए हैं, जबकि 98,636 छात्राएं पास हुई हैं. इस साल छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% रहा है, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34% दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट यहां चेक करें

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola