ePaper

Khan Sir Reception: हाथ पकड़े घूंघट में नजर आईं खान सर की दुल्हन, फेवरेट टीचर के रिसेप्शन में जुटा छात्रों का जमावड़ा

Updated at : 03 Jun 2025 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
Khan Sir wife| Khan Sir has arranged a wedding banquet for the girl students on 20th June

Khan Sir wife Photo

Khan Sir Reception: स्टूडेंट्स के फेवरेट टीचर खान सर की रिसेप्शन पार्टी में उनकी दुल्हन पहली बार सबके सामने आईं. पारंपरिक लाल जोड़े में और घूंघट में नजर आईं दुल्हन का हाथ पकड़े खान सर बेहद खुश दिखे. इस मौके पर छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी. तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इस सादगी भरे रिसेप्शन की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

Khan Sir Reception in Hindi: प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने हाल ही में अपनी शादी की घोषणा की, जिससे उनके छात्रों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई. उन्होंने बताया कि शादी एक सादे समारोह में हुई थी, जिसका कारण भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति थी. इसलिए उन्होंने शादी को निजी रखा और अब पटना में एक रिसेप्शन का आयोजन किया. अब इस रिसेप्शन के बाद उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं.

रिसेप्शन में छात्रों की विशेष उपस्थिति (Khan Sir Reception)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 जून 2025 को पटना में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में खान सर की पत्नी पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं. वह पारंपरिक लाल घूंघट में थीं और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री की. इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. रिसेप्शन में शिक्षा और राजनीति जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई. लोगों ने घुंघट ओढ़े खान सर की पत्नी को उन्हीं की तरह अच्छा बताया.

यह भी पढ़ें- UPSC Topper Marriage: आईएएस टॉपर की शादी BPSC टॉपर से, दोनों की डिग्रियां जानकर हो जाएंगे हैरान

लोगों ने की सराहना (Khan Sir Reception)

इस आयोजन की जानकारी उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी थी, जिसमें उन्होंने कहा, “मैंने आप सभी को पहले ही बता दिया है क्योंकि मेरा अस्तित्व आप सभी की बदौलत है.” रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोगों ने खान सर और उनकी पत्नी की जोड़ी की सराहना की है. उनकी सादगी और छात्रों के प्रति समर्पण ने सभी का दिल जीत लिया है.

यह भी पढ़ें- Success Story: IITian से TV एक्टर, Microsoft में नौकरी…फिर UPSC पास कर IPS अफसर बने अभय

इसलिए फेमस हैं खान सर (Khan Sir Reception)

अपने पढ़ाने के विशेष अंदाज के चलते यूट्यूब पर फेमस हुए खान सर को हर छात्र पसंद करता है. उनकी फैन फाॅलोइंग पूरे भारत में और उनकी शादी की तस्वीर को देखकर उनके फैन्स और छात्र काफी खुश हुए. खान सर की यह सादगी भरी शादी और उनका अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन