ChatGPT में जॉब पाने का मौका, OpenAI खोलेगी भारत में ऑफिस, नौकरियों की बहार

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Aug 2025 12:03 PM

विज्ञापन

ओपन एआई हायरिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

OpenAI India Hiring: OpenAI, ChatGPT बनाने वाली कंपनी, वर्ष 2025 में दिल्ली में अपना पहला भारत कार्यालय खोलने की योजना बना रही है. इससे भारतीयों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. भारत में चैटजीपीटी के यूजर्स को देखते हुए इस विदेशी कंपनी ने यहां ऑफिस खोलने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

OpenAI India Hiring: आज कल हर तरह के क्षेत्र में लोग दफ्तर के कामों के लिए एआई का इस्तेमाल करने लगे हैं. अगर आप भी एआई में माहिर हैं तो अब आपको एआई की कंपनी में काम करने मिल सकता है. ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI ने भारत में अपना पहला ऑफिस खोलने की तैयारी शुरू कर दी है. प्लानिंग अभी नई दिल्ली में ऑफिस खोलने की है. इसी के साथ भारत में डेवलेपर और और अन्य टेक्निकल फील्ड में काम करने वालों के लिए नौकरी के अवसर बढ़ेंगे. 

OpenAI India Hiring: सरकार के साथ करेगी पार्टनरशिप

OpenAI, ChatGPT बनाने वाली कंपनी, वर्ष 2025 में दिल्ली में अपना पहला भारत कार्यालय खोलने की योजना बना रही है. इसका मकसद केवल एक ऑफिस खोलना नहीं, बल्कि भारत को अपने लिए एक मजबूत डिजिटल और AI-सेवा केंद्र बनाना है. OpenAI ने Microsoft के साथ भारत में कानूनी रूप से साझेदारी की है. इसी के साथ इस अमेरिकी कंपनी ने भारत में स्थानीय डेवलपर्स, शैक्षणिक संस्थानों और सरकार के साथ पार्टनरशिप करने की रणनीति बनाई है. 

OpenAI India Hiring: भारत में सबसे ज्यादा चैटजीपीटी के यूजर्स 

कंपनी ने ऑफिस खोलने की तैयारी के लिए अब स्थानीय टीम को तैयार करना शुरू कर दिया है. Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह पहला स्टेप है, जो स्थानीय कर्मचारियों की भर्ती और डेवलपर इवेंट्स से शुरू होगा. भारत OpenAI के लिए दूसरा-सबसे बड़ा यूजर मार्केट है. यहां के युवा ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. पिछले एक साल में भारत में ChatGPT के साप्ताहिक एक्टिव यूजर्स में चार-गुणा वृद्धि देखी गई है.

OpenAI Mission: क्या है इस कंपनी का मिशन?  

इस साल लॉन्च किया गया सबसे सस्ता ChatGPT सब्सक्रिप्शन प्लान (4.60 रुपये प्रति माह) भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.CEO Sam Altman का कहना है कि भारत में ऑफिस खोलना और टीम बनाना इस इरादा का पहला कदम है, जिससे AI को देश भर में सुलभ बनाया जा सके. 

OpenAI India Hiring: प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है 

Google का GPT-जेमिनी और अन्य AI स्टार्टअप्स भारत में मुफ्त और हाई लेवल की AI सुविधाएं बेच रही हैं, जिससे की मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है. वहीं OpenAI भारत में AI के लिए रूल्स और रेगुलेशन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाना चाहती है.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: हेल्थ सेक्टर में निकली बड़ी भर्ती, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola