NEET UG Topper 2025: राजस्थान के महेश केसवानी को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Jun 2025 1:43 PM

विज्ञापन

NEET UG Topper 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स के नाम आने शुरू हो गए हैं. इस बार नीट यूजी परीक्षा में राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले महेश केसवानी को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. महेश को 720 में से 686 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

विज्ञापन

NEET UG Topper 2025: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स के नाम आने शुरू हो गए हैं. इस बार नीट यूजी परीक्षा में राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले महेश केसवानी को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. महेश को 720 में से 686 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

NEET UG Topper 2025: महेश केसवानी को रैंक 1

नीट यूजी परीक्षा में राजस्थान का बोलबाला है. नीट यूजी में रैंक 1 लाने वाले महेश केसवानी मूलरूप से हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं. महेश की इस सफलता के साथ ही हनुमानगढ़ एक बार फिर देशभर में चर्चा में आ गया है. महेश की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि राजस्थान के हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा का काम भी किया है.

NEET UG 2nd Topper: इंदौर के उत्कर्ष को रैंक 2

नीट यूजी परीक्षा में इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड रैंक आई है. उत्कर्ष को इस बार कुल 720 में से 682 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. बता दें कि नीट यूजी के लिए ऑफिशियल टॉपर्स लिस्ट जारी होने वाली है. इसके लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाना होगा.

NEET UG Topper List

रैंकनामपर्सेंटाइलराज्य
1महेश कुमार99.9999547राजस्थान
2उत्कर्ष अवधिया99.9999095मध्य प्रदेश
3कृषंग जोशी99.9998189महाराष्ट्र
4मृणाल किशोर झा99.9998189दिल्ली
5अविका अग्रवाल99.9996832दिल्ली
6जेनिल विनोदभाई भयानी99.9996832गुजरात
7केशव मित्तल99.9996832पंजाब
8झा भव्य चिराग99.9996379गुजरात
9हर्ष केदावत99.9995474दिल्ली
10आरव अग्रवाल99.9995474महाराष्ट्र

ये भी पढ़ें: नीट यूजी टॉपर लिस्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola