MP Board 10th 12th Result 2025 OUT Live: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, mpresults.nic.in वेबसाइट क्रैश, यहां करें चेक
MP Board 10th 12th Result 2025 OUT Soon Live
MP Board 10th 12th Result 2025 OUT Today Live: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 6 मई को जारी किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड होना शुरू हो गया है और किसी भी समय एक्टिव लिंक उपलब्ध कराया जा सकता है. छात्र mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं.
MP Board 10th 12th Result 2025 OUT: SMS से कैसे देखें रिजल्ट? (MP Board Result 2025 Offline Check)
MPBSE12 रोल नंबर
उदाहरण: MPBSE12 123456789
फिर इसे भेज दें 56263 नंबर पर. कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर आपके मार्क्स और पास या फेल की जानकारी आ जाएगी.
MP Board 10th 12th Result 2025 OUT: डिजिलॉकर और एसएमएस पर रिजल्ट (MPBSE MP Board 10th Result 2025)
अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही हो, तो छात्र डिजिलॉकर ऐप से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, SMS के जरिए भी रोल नंबर भेजकर रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है. ये सभी सुविधाएं रिजल्ट के दिन छात्रों की सुविधा के लिए दी गई हैं.
MP Board 10th 12th Result 2025 OUT: इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट (MPBSE MP Board 10th Result 2025)
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जारी होगा. इसके अलावा छात्र mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर एक वेबसाइट स्लो या डाउन हो, तो दूसरी से रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है.
MP Board 10th 12th Result 2025 OUT : कैसे चेक करें?
सबसे पहले वेब पेज पर आधिकारिक पोर्टल mpbse.nic.in पर जाएं
निर्धारित अनुसार mpbse.nic.in HSSC रिजल्ट 2025 टैब पर क्लिक करें
अब लिंक पर क्लिक करने पर, आपको सही विवरण के साथ खाली फील्ड भरने होंगे
सेक्योरिटी कोड फिल करें और फिर सबमिट टैब पर क्लिक करें
स्कोर चेक करें और फिर भविष्य के लिए मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करें.
MP Board 10th Topper 2025: एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल टॉपर
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की रहने वाले प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. प्रज्ञा जायसवाल को 500 में से 500 मार्क्स मिले हैं.
MP Board Result 2025 LIVE: एक्टिव होने वाला है लिंक
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट का लिंक जल्द वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा.
लेखक के बारे में
By Shubham
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए