NEET छात्रों के लिए Good News! बढ़ गई MBBS की सीटें 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Sep 2025 7:26 AM

विज्ञापन

एमबीबीएस सीट्स (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

MBBS Seats In India: एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमिशन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस सीटों (MBBS Seats) का फाइनल सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है. जारी मैट्रिक्स के अनुसार, NMC सीट मैट्रिक्स 2025 में 6850 से ज्यादा सीटें जोड़ी गई हैं जबकि 1000 से ज्यादा सीटें हटाई गई हैं. आइए, देखते हैं किस राज्य में कितनी सीटें जोड़ी गई हैं.

विज्ञापन

MBBS Seats In India: अगर आप इस साल एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है. एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमिशन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस सीटों (MBBS Seats) का फाइनल सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है. NMC सीट मैट्रिक्स 2025 में 6850 से ज्यादा सीटें जोड़ी गई हैं जबकि 1000 से ज्यादा सीटें हटाई गई हैं. फाइनल सीट मैट्रिक्स की डिटेल के मुताबिक भारत में सीटों की संख्या पिछले वर्ष 117750 से बढ़कर 123700 हो गई है यानी 2025-26 के दौरान असल में 6850 नईं सीटें जोड़ दी गई हैं. रिन्यूअल के समय 1056 सीटों में कटौती की गईं क्योंकि उनका नवीनीकरण नहीं हो सका. 

MBBS Seats State Wise List: किस राज्य में कितने सीटें 

प्रमुख राज्यों में सीटें

  • आंध्र प्रदेश – 6765
  • अरुणाचल प्रदेश – 100
  • असम – 1875
  • बिहार – 3395
  • चंडीगढ़ – 150
  • छत्तीसगढ़ – 2305
  • दिल्ली – 1396
  • गुजरात – 7250
  • हरियाणा – 2435
  • हिमाचल प्रदेश – 920
  • जम्मू-कश्मीर – 1675
  • झारखंड – 1205
  • कर्नाटक – 13394 (सबसे ज्यादा सीटें)
  • केरल – 5254
  • मध्य प्रदेश – 5625
  • महाराष्ट्र – 12524
  • ओडिशा – 2975
  • पुडुचेरी – 1873
  • पंजाब – 1849
  • राजस्थान – 6980
  • तमिलनाडु – 12350
  • तेलंगाना – 8990
  • उत्तर प्रदेश – 13075
  • उत्तराखंड – 1400
  • पश्चिम बंगाल – 5974

एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स 2025 में 5794 सीटों का बदलाव

एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स 2025 में इस बार बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं. कोर्ट में लंबित मामलों, नई सीटों की मंजूरी, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, नवीनीकरण के दौरान सीटों की कटौती और अतिरिक्त सीटों के सृजन की वजह से कुल 5794 सीटों में बदलाव हुआ है. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, बेलगा में शुरुआत में जहां शून्य सीटें थीं, अब यहां 200 सीटों की मंजूरी दी गई है. वहीं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, इंदौर और गीतांजलि मेडिकल कॉलेज, उदयपुर दोनों को 250-250 सीटें आवंटित हुई हैं. एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेरठ में 150 सीटों के साथ सत्र चलेगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में MBBS में दाखिले के लिए राउंड 2 काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी, इस तारीख तक भरें अपना Choice

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola