बिहार में MBBS में दाखिले के लिए राउंड 2 काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी, इस तारीख तक भरें अपना Choice

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Sep 2025 1:47 PM

विज्ञापन

बिहार एमबीबीएस एडमिशन शेड्यूल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bihar MBBS Admission: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने बिहार मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है. 18 सितंबर तक च्वॉइस फिल कर लें. एडमिशन लेना चाहते हैं तो काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर लें.

विज्ञापन

Bihar MBBS Admission: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने NEET UG 2025 की राउंड-2 काउंसलिंग के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है. MBBS और BDS कोर्सेज में कुल 200 नई सीटें जोड़ी गई हैं. इससे उन उम्मीदवारों को एक और मौका मिला है जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली थी.

Bihar MBBS Admission: च्वॉइस फिलिंग कर लें 

च्वॉइस फिलिंग (MBBS UG Choice Filling) 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 18 सितंबर 2025 तक चलेगी. इस दौरान उम्मीदवार अपनी कॉलेज और ब्रांच की प्राथमिकताएं अपडेट कर सकते हैं. च्वॉइस लॉक करने की अंतिम तिथि भी 18 सितंबर तय है.

संशोधित सीट मैट्रिक्स के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की सूची जांच लें और जरूरत पड़े तो उसे बदले. सुविधा पाने के लिए वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर लॉगिन करना होगा.

Bihar MBBS Admission: किसे मिलेगा मौका? 

  • पहले राउंड में सीट नहीं मिली हो, तो ये राउंड आपके लिए है.
  • बचे हुए MBBS/BDS सीटों पर फैल रही संभावनाएं देखें.
  • वेबसाइट पर जाकर च्वॉइस फिलिंग से पहले पूरी जानकारी पढ़ लें.
  • च्वॉइस लॉक करना न भूलें, 18 सितंबर के बाद बदलाव संभव नहीं होगा.
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आने के बाद रिपोर्टिंग और दाखिले की प्रक्रिया को समय पर पूरा करें.

Bihar MBBS Seats: कहां जोड़ी गईं नई सीटें?

  • मधुबनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (MMC), मधुबनी -100सीटें
  • नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH), बिहटा, पटना- 50 सीटें
  • हिमालय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (HMCH), पटना- 50 सीटें

यह भी पढ़ें- 20 को है BPSC एलडीसी परीक्षा, एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन