20 को है BPSC एलडीसी परीक्षा, एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Sep 2025 10:46 AM
बीपीएससी एलडीसी एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
BPSC LDC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. साथ ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधित सभी डिटेल जान लें.
BPSC LDC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. यह परीक्षा 20 सिंतबर को आयोजित की जाएगी. वहीं इस परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी हासिल कर लें.
BPSC LDC Exam Date: कब और कहां होगी परीक्षा?
LDC परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2025 को को राज्य के तीन जिला मुख्यालयों में 40 केंद्रों पर दो पालियों में होगी. वहीं इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है.
परीक्षा केंद्र का विवरण 18 से देख सकेंगे
वहीं, परीक्षा केंद्र का विवरण अभ्यर्थियों को उनके डैशबोर्ड पर 18 सितंबर से उपलब्ध होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि ई-एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य होगा. साथ ही अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है. इस भर्ती के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है.
BPSC LDC Admit Card 2025 Steps To Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar LDC Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
- इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें
एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
यह भी पढ़ें- बनना है इंजीनियर, अब तक नहीं मिला Admission, सिर्फ आपके लिए आखिरी मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










