RPSC से कुमार विश्वास की पत्नी ने दिया इस्तीफा, मंजू शर्मा रखती हैं ये डिग्रियां

Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Sep 2025 7:21 AM

विज्ञापन

कुमार विश्वासन और उनकी पत्नी मंजू शर्मा

Kumar Vishwas wife Manju Sharma Education: मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया. राजस्थान हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद उन्होंने ये फैसला लिया.

विज्ञापन

Kumar Vishwas wife Manju Sharma Education: मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता डॉ कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका यह निर्णय राजस्थान हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद सामने आया है.

राज्यपाल को भेजा इस्तीफा

मंजू शर्मा ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है. इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि वह अपनी स्वेच्छा से पद छोड़ रही हैं. उनका कार्यकाल 14 अक्टूबर 2026 तक था. वे 15 अक्टूबर 2020 को सदस्य बनी थीं और अब तक इस पद पर कार्यरत थीं. लेकिन हाल ही में हुए विवादों और न्यायालय की टिप्पणियों के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया.

राजस्थान हाई कोर्ट ने हाल ही में सब इंस्पेक्टर भर्ती को रद्द कर दिया था. इसके साथ ही पब्लिक सर्विस कमीशन की कार्य प्रणाली और तत्कालीन अध्यक्ष व सदस्यों की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे. कोर्ट ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई करने का भी निर्णय लिया था. चूंकि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया मंजू शर्मा के कार्यकाल में हुई थी, इसलिए उन पर भी निगाहें टिकी हुई थीं.

मंजू शर्मा की योग्यता

मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास की पत्नी हैं और मूल रूप से अजमेर की ही रहने वाली हैं. मंजू शर्मा ने राजस्थान युनिवर्सिटी से ही पीएचडी की है. उन्होंने आरपीएससी से कॉलेज लेक्चरर की परीक्षा पास कर राजस्थान के ही कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में ज्वॉइन किया था.

RPSC के पद पर से इस्तीफा

इस इस्तीफे के बाद राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) का कामकाज एक बार फिर चर्चा में आ गया है. पहले से ही आयोग की पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठते रहे हैं. हाई कोर्ट की हालिया टिप्पणियों ने इस पर और गहरी छाप छोड़ी है. मंजू शर्मा का पद छोड़ना इस पूरे विवाद को और संवेदनशील बना रहा है. अब देखना होगा कि आगे राज्य सरकार और आयोग इस मामले में किस तरह की सुधारात्मक पहल करते हैं.

यह भी पढ़ें: चाय का रखते हैं शौक, बनाएं Tea Management में करियर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola