चाय का रखते हैं शौक, बनाएं Tea Management में करियर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Sep 2025 4:18 PM

विज्ञापन

टी मैनेजमेंट से एमबीए

MBA In Tea Management: अगर आप भी टी लवर हैं और चाय के बारे में जानने की आपकी दिलचस्पी है तो आपके लिए आज एक बेस्ट कोर्स बताएंगे. ये कोर्स है टी मैनेजमेंट का. इस कोर्स को IIPM से कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

MBA In Tea Management: सुबह हो या शाम, चाय की चुस्की के बिना हमारे जीवन का कोई काम नहीं होता. दोस्तों से मिलना हो तो चाय पर मिल लो, पड़ोसी के घर जाना हो तो चाय का बहाना, दफ्तर, घर बाहर हर जगह चाय की खूब डिमांड है. यहां तक की आजकल तो चाय पार्टी काफी ट्रेंड में है. लेकिन क्या आपने सोचा है अगर चाय आपका शौक है तो क्यों न इसे ही करियर बना लिया जाए? जी हां, भारत में टी मैनेजमेंट और चाय से जुड़े कोर्स कराए जाते हैं. आज इनके बारे में जानेंगे. 

आज हम आपको Post Graduate Diploma in Management Agribusiness and Plantation Management (PGDM-ABPM) के बारे में बताने जा रहे हैं. यह चाय उद्योग और एग्रीबिजनेस सेक्टर में शानदार अवसर देता है. यह कोर्स एग्रीकल्चर और मैनेजमेंट का मिश्रण है. 

MBA In Tea Management: कहां से कर सकते हैं कोर्स?

यह कोर्स Indian Institute of Plantation Management (IIPM), बेंगलुरु से कराया जाता है. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, iipmb.edu.in

MBA In Tea Management: कोर्स की विशेषता

यह दो वर्ष का फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा है. इसमें एग्रीबिजनेस, प्लांटेशन, चाय मैनेजमेंट और एग्रो-प्रोडक्ट्स पर फोकस किया जाता है. छात्रों को चाय टेस्टिंग(Tea Tasting), चाय उत्पादन, मार्केटिंग और ब्रांडिंग की ट्रेनिंग दी जाती है. 

MBA In Tea Management Eligibility: पात्रता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (50% अंक) के साथ पास होना चाहिए. इस कोर्स में दाखिला CAT, MAT, ATMA, CMAT, XAT, या IIPM के स्कोर के आधार पर मिलता है. 

Tea Management Career Options: करियर ऑप्शन और सैलरी 

  • चाय कंपनियों
  • Tea Auction Officer
  • एग्रीबिजनेस फर्म
  • Tea Estate Manager
  • एक्सपोर्ट कंपनियों 
  • FMCG सेक्टर 
  • Plantation Supervisor

शुरुआत में सैलरी 4 लाख से 6 लाख प्रतिवर्ष के करीब हो सकती है. वहीं समय और अनुभव के साथ सैलरी बढ़ सकती है. 

यह भी पढ़ें- क्या है Ethical Hacking and Cyber Security Course? एक्सपर्ट बनने पर लाखों में होगी कमाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola