क्या है Ethical Hacking and Cyber Security Course? एक्सपर्ट बनने पर लाखों में होगी कमाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Aug 2025 3:26 PM
एथिकल हैकिंग और साइबर सिक्योरिटी कोर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Ethical Hacking and Cyber Security Course: जैसे जैसे तकनीक अपने पांव फैला रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़ा कोर्स भी बढ़ रहा है. इन दिनों साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कोर्स की काफी डिमांड है. ऐसा ही एक कोर्स है, एथिकल हैकिंग और साइबर सिक्योरिटी कोर्स. ये कोर्स क्या है, किस कॉलेज से करें, क्या योग्यता चाहिए आदि बातों के लिए पढ़ें पूरी खबर.
Ethical Hacking and Cyber Security Course: कोर्स आज के डिजिटल जमाने का बेहद डिमांडिंग कोर्स है. इसका मकसद युवाओं को साइबर हमलों से बचाव और डिजिटल डेटा की सुरक्षा करना सिखाना है. इस कोर्स को करने के बाद आप अच्छी सैलरी पर बड़े-बड़े फर्म, कंपनी या एजेंसी के साथ काम कर सकते हैं. इस कोर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
Ethical Hacking: एथिकल हैकिंग क्या है?
Ethical Hacking का मतलब है हैकिंग को अच्छे मकसद से करना. इसमें आप किसी सिस्टम, नेटवर्क या वेबसाइट की कमजोरियों (Vulnerabilities) को खोजते हैं. Ethical Hacking का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि सिस्टम को सुरक्षित बनाना होता है. Ethical Hackers को White Hat Hackers के नाम से भी जानते हैं.
Cyber Security: साइबर सिक्योरिटी क्या है?
Cyber Security की मदद से डिजिटल दुनिया को सुरक्षित बनाया जाता है. इसमें सिस्टम, नेटवर्क, डेटा और डिवाइसेस को साइबर अटैक, मैलवेयर, फिशिंग और डाटा चोरी से बचाने की ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें फायरवॉल, एन्क्रिप्शन, नेटवर्क सिक्योरिटी, क्लाउड सिक्योरिटी जैसी तकनीकें शामिल होती हैं.
Ethical Hacking and Cyber Security Course: क्या सीखाते हैं?
- Networking Basics और Operating Systems
- Linux और Windows Security
- Cyber Attacks के प्रकार (Phishing, SQL Injection, DDoS Attack)
- Tools जैसे Kali Linux, Wireshark, Metasploit
- Penetration Testing
- Cryptography और Data Protection
- Incident Handling और Cyber Law
Ethical Hacking and Cyber Security Course Career Options: करियर ऑप्शन
- एथिकल हैकर
- साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
- इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी मैनेजर
- पेनेट्रेशन टेस्टर
- सिक्योरिटी कंसल्टेंट
- डिजिटल फॉरेंशिक एक्सपर्ट
Ethical Hacking and Cyber Security Course: किस संस्थान से करें ये कोर्स?
- DOEACC/NIELIT, Calicut
- HITS Chennai
- IIIT Hyderabad
- NIIT University, Neemrana
- University of Madras
- NIELIT
Ethical Hacking and Cyber Security Salary: सैलरी
इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 4 लाख रुपये से 6 लाख रुपये प्रति वर्ष हो सकती है. वहीं अनुभव बढ़ने के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ती है. अनुभव के साथ यह 15 लाख रुपये से 20 लाख प्रति वर्ष तक हो सकती है.
यह भी पढ़ें- सिर्फ 1500 रुपये में बोलना सीखें English, इस कॉलेज ने शुरू की है Special Course
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










