SSC MTS Havaldar Vacancy 2025: सरकारी Job वालों को बड़ा झटका! हवलदार और एमटीएस भर्ती की सीटें हुईं कम

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Nov 2025 3:33 PM

विज्ञापन

SSC MTS हवलदार वैकेंसी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

SSC MTS Havaldar Vacancy 2025: SSC MTS हवलदार भर्ती के तहत पदों की संख्या घटा दी गई है. पहले 8021 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी. लेकिन अब इसे 7984 पद कर दिया गया है. केवल हवलदार के पद घटा गए हैं. हवलदार वैकेंसी 1211 से घटाकर 1138 की दी गई है. यहां देखें डिटेल.

विज्ञापन

SSC MTS Havaldar Vacancy 2025: एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2025 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. SSC MTS हवलदार भर्ती के तहत पदों की संख्या घटा दी गई है. पहले 8021 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी. लेकिन अब इसे 7984 पद कर दिया गया है. वहीं अब इनमें कुछ पदों की कटौती की गई है. आइए, एसएससी की इस वैकेंसी (SSC Vacancy) के तहत कितने पदों की कटौती की गई है. 

SSC MTS Havaldar Vacancy 2025: एमटीएस के पद नहीं घटाए गए हैं

एसएससी एमटीएस की ओर से केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 6810 और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीआईसी एवं सीबीएन) में हवलदार के 1138 पदों पर भर्ती होगी. कुल 7948 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. एमटीएस के पदों पर कटौती नहीं हुई. केवल हवलदार के पद घटा गए हैं. हवलदार वैकेंसी 1211 से घटाकर 1138 की दी गई है. 

SSC MTS Havaldar Vacancy 2025: कैटेगरी के हिसाब से वैकेंसी

  • जनरल (UR) – 2,859 
  • पिछड़ा वर्ग (OBC)- 1,468
  • EWS- 596  
  • अनुसूचित जाति (SC)- 665 
  • अनुसूचित जनजाति (ST)-  472 
  • भूतपूर्व सैनिक (ESM) – 554
  • दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) – 197 

SSC MTS Havaldar Vacancy Exam: कब होगी परीक्षा?

एसएससी एमटीएस और हवलदार की भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी या फरवरी महीने में होगी. इस साल इस भर्ती के तहत कुल 36,17,245 आवेदन किए गए हैं. वहीं पिछले साल 57 लाख कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था. एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा दो सेशन में होती है, दोनों ही सेशन की परीक्षा एक ही दिन होगी.

SSC MTS Havaldar Vacancy Last Date: आवेदन करने की लास्ट डेट

इस भर्ती के तहत इस साल जून से जुलाई महीने के बीच आवेदन किए गए थे. 26 जून 2025 और 24 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन किया गया था. एमटीएस और हवलदार की इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है. लेकिन ग्रेजुएशन व अन्य डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकते हैं.


यह भी पढ़ें- RRB NTPC 2025 Last Date: रेलवे में नौकरी पाने का Extra Chance, बढ़ी लास्ट डेट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola