RRB NTPC 2025 Last Date: रेलवे में नौकरी पाने का Extra Chance, बढ़ी लास्ट डेट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Nov 2025 2:26 PM

विज्ञापन

RRB NTPC लास्ट डेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

RRB NTPC 2025 Last Date: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 27 नवंबर 2025 थी. वहीं अब इसे बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दिया गया है. अप्लाई करने से पहले योग्यता और अन्य डिटेल देख लें.

विज्ञापन

RRB NTPC 2025 Last Date: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे जल्द-से-जल्द अप्लाई कर लें. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट मिनट की हड़बड़ी से बचने के लिए समय रहते ही अप्लाई कर लें. आवेदन करने के लिए RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

RRB NTPC 2025 Last Date: 4 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 27 नवंबर 2025 थी. वहीं अब इसे बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दिया गया है. वहीं आवेद शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 6 दिसंबर 2025 है. वहीं करेक्शन विंडो 7 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर तक खुली रहेगी.

RRB NTPC 2025: देखें महत्वपूर्ण डेट्स

अप्लाई करने की लास्ट डेट – 4 दिसंबर
शुल्क जमा करने की लास्ट डेट- 6 दिसंबर
करेक्शन विंडो- 7 दिसंबर से 16 दिसंबर तक

RRB NTPC 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

PwBD/महिला/ट्रांसजेंडर/एक्स-सर्विसमैन/SC/ST/माइनॉरिटी कम्युनिटी/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है. वहीं अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क (RRB NTPC Application Fees) 500 रुपये है.

RRB NTPC 2025 How To Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर RRB NTPC CEN 06/2025 or CEN 07/2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.
  • अब अपना फॉर्म भरें, सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें और आईडी पासवर्ड दें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें.
  • अंत में सबमिट बटन दबाएं.
  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

RRB NTPC 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एलिजिबिलिटी

ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने कक्षा 12वीं में (10+2) की डिग्री हासिल की है. वहीं न्यूनतम आयु सीमा 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 33 साल तय की गई है. आवेदन करने वाला भारत का नागरिक होना चाहिए. रिटने परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद ही किसी भी कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा.

यह भी पढ़ें- CTET Notification OUT: पूरे देश में शिक्षक बनने का बड़ा मौका! 18 दिसंबर से पहले Apply करें

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola