CTET Notification OUT: पूरे देश में शिक्षक बनने का बड़ा मौका! 18 दिसंबर से पहले Apply करें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Nov 2025 4:59 PM

विज्ञापन

CTET परीक्षा

CTET Notification OUT: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने वर्ष 2026 सीटईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन कर दी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 दिसंबर है. अप्लाई (Apply) करने से पहले योग्यता, लास्ट डेट जैसी सभी डिटेल देख लें.

विज्ञापन

CTET Notification OUT: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने वर्ष 2026 सीटईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो देशभर में शिक्षक के तौर पर काम करने के लिए एलिजिबिलिटी पाना चाहते हैं, वे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले लास्ट डेट, योग्यता और परीक्षा तारीख जैसी अन्य जानकारी हासिल कर लें.

CTET Last Date: कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं?

सीटीईटी (CTET 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 दिसंबर 2025 है. 18 दिसंबर 2025 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए CTET की ऑफिशियल वेबसाइट (CTET Official Website) पर जाएं.

CTET Know How To Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर Apply For CTET Feb 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक नया टैब खुलेगा.
  • यहां आपको CTET नोटिफिकेशन का लिंक मिलेगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब लॉगिन करें और फॉर्म भरें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.

CTET से नहीं मिलती नौकरी की गारंटी

CTET यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) है. इस परीक्षा के जरिए केंद्रीय सरकारी स्कूलों जैसे कि केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में शिक्षक बनने की पात्रता तय होती है. ध्यान दें, ये परीक्षा कोई भर्ती परीक्षा नहीं है मतलब साफ है कि नौकरी की गारंटी नहीं है. CTET परीक्षा दो पेपर में होती है, पर 1 प्राथमिक (कक्षा 1-5) शिक्षकों के लिए और पेपर 2 उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) शिक्षकों के लिए है.

यह भी पढ़ें- RRB NTPC: एनटीपीसी परीक्षा का शेड्यूल जारी, दिसंबर में इस दिन होगा एग्जाम

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola