आईटी और Engineers के लिए शानदार मौका, SEBI ने निकाली 110 पदों पर भर्ती 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Nov 2025 12:11 PM

विज्ञापन

SEBI वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

SEBI Vacancy: Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने 110 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं. अप्लाई करने की अंतिम तारीख (Last Date) 28 नवंबर 2025 है. अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं तो यहां डिटेल देखें.

विज्ञापन

SEBI Vacancy: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो ये खबर आपके काम की है. Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने 110 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 28 नवंबर 2025 तक का समय है.  

SEBI Vacancy: अलग-अलग फील्ड के लिए निकली भर्ती 

SEBI ने भर्ती के संबंध में ऑफिशियल नोटिस जारी कर जानकारी दी है. ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के जरिए कई तरह के फील्ड में भर्ती होगी, जिसमें सामान्य, राजभाषा और आईटी और इंजीनियरिंग शामिल हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से, सेबी विभिन्न विभागों में अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के 110 पद भरे जाएंगे. 

SEBI Vacancy Last Date: कब से कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 28 नवंबर 2025 है. आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है. 

SEBI Vacancy Exam: कब होगी परीक्षा? 

  • फेज 1 परीक्षा- 10 जनवरी 2026 
  • फेज 2 परीक्षा- 21 फरवरी 2026 

इन दोनों फेज की परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के डेट की अभी घोषणा नहीं हुई है. 

SEBI Vacancy Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं. 
  • यहां होमपेज पर रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें. 
  • फॉर्म भरें, सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें. 
  • अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें- तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 ऑफ-बीट कोर्स, कम खर्च में करें मोटी कमाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola