MP में स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पोस्ट पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

Updated at : 13 Mar 2026 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
MPESB Group 5 Recruitment 2026

MPESB Group 5 Recruitment 2026: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

MPESB Group 5 Recruitment 2026: इस रिक्रूट्मेंट के तहत स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के पोस्ट पर कुल 291 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 13 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स MPSEB की ऑफिशियल वेबसाइट mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

MPESB Group 5 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में हेल्थ सेक्टर से जुड़ी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. मध्यप्रदेश एम्पलाई सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-5 के तहत स्टाफ नर्स और विभिन्न पैरामेडिकल पोस्ट पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की है.  इस रिक्रूट्मेंट प्रोसेस के माध्यम से कुल 291 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. एलीजिबल कैंडिडेट्स MPSEB की ऑफिशियल वेबसाइट mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 13 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 मार्च 2026 तक है. 

MPESB Group 5 Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई  

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट mp.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Group 5 Staff Nurse & Paramedical Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फीर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलीजिबीलीटी और आयु सीमा 

MPSEB ग्रुप 5 भर्ती के लिए कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त  बोर्ड से 12वीं (साइंस सब्जेक्ट) पास किए हो. स्टाफ नर्स पोस्ट के लिए मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से BSc Nursing/GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.  लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर , फार्मासिस्ट, OT टेक्नीशियन जैसे पदों के लिए रिलेटेड फील्ड में डिप्लोमा या डिग्री जरूरी है.

इस रिक्रूट्मेंट (MPESB Group 5 Recruitment 2026) के माध्यम से अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.  

MPESB Group 5 Recruitment 2026 Notice Check Here

सिलेक्शन प्रोसेस 

MPESB Group 5 Recruitment 2026 में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बेसिस पर किया जाएगा. रिटन एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड या ऑनलाइन रिटन एग्जाम के आधार पर होता है. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट निकलती है और उसके माध्यम से आगे के राउंड के लिए बुलाया जाता है. 

यह भी पढ़ें: UP में फार्मासिस्ट बनने का सुनहरा मौका! 29 मार्च तक करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola