UP में फार्मासिस्ट बनने का सुनहरा मौका! 29 मार्च तक करें अप्लाई

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026: युवक की सांकेतिक फोटो (Freepik)
UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026: यूपी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. इस रिक्रूट्मेंट के माध्यम से फार्मासिस्ट के पोस्ट पर 560 पदों की वैकेंसी निकाली गई है. ऑनलाइन अप्लाई 9 मार्च 2026 से शुरू हो गई है.
UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026: हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने Pharmacist Recruitment 2026 के तहत फार्मासिस्ट के 560 पोस्ट पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है. इस रिक्रूट्मेंट के जरिए एलीजिबल कैंडिडेट्स को गवर्नमेंट हेल्थ सर्विस में काम करने का अवसर मिलेगा. इच्छुक कैंडिडेट्स समय रहते ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 9 मार्च 2026 से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. कैंडिडेट्स UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
एलीजिबीलीटी और आयु सीमा
फार्मासिस्ट के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharma) किया होना चाहिए. कैंडिडेट्स का नाम स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए. साथ ही उनके पास UPSSSC PET एग्जाम का स्कोर कार्ड होना जरूरी है. इस रिक्रूट्मेंट के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में अअने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 Notification Check Here
वैकेंसी डिटेल्स
| कैटेगरी | वैकेंसी |
| जनरल कैटेगरी | 224 |
| ओबीसी | 151 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 118 |
| EWS | 56 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 11 |
| कुल पोस्ट | 560 |
UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Live Advertisment सेक्शन को खोलें.
- Pharmacist Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें: RBI असिस्टेंट के 650 पोस्ट पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




