Sarkari Naukri: 600 से अधिक पदों पर निकाली गई लेक्चरर के लिए भर्ती, देखें डिटेल्स

Sarkari Naukri
अगर आप लेक्चरर बनने की तैयारी कर रहे हैं तो इस राज्य में 600 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज से शुरू है, यहां देखें डिटेल्स.
Sarkari Naukri: अगर आप लेक्चरर बनने की ख्वाहिश रखते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है, उत्तराखंड में आज यानि 18 अक्टूबर से आप लेक्चरर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें, ये भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई है जो कि 613 पदों के लिए है. ऐसे में जानें इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.
उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई लेक्चरर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. बात करें इस भर्ती के लिए उम्र सीमा की तो इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम 42 वर्ष, हालांकि आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट है. इस भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल्स आपको pcs.uk.gov.in पर मिल जाएगी.
कितना है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी लोगों को 172.30 रुपए का आवेदन शुल्क देना है, वहीं एसटी और एससी वर्ग के लोगों के लिए आवेदन शुल्क 82.30 रुपए है और दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल 22.30 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करा है. बता दें, कि आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना है.
Also Read: UGC NET परीक्षा के परिणाम जारी, देखें इस साल का Cut Off
Also Read: UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर वैकेंसी, देखें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










