2 लाख सैलरी के लिए झटपट कर लें आवेदन, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Sep 2025 2:30 PM

विज्ञापन

ऑयल इंडिया वैकेंसी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Oil India Vacancy: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इसके तहत आवेदन करने के लिए अब कैंडिडेट्स के पास काफी कम समय बचे हैं. आवेदन करने से पहले देख लें डिटेल.

विज्ञापन

Oil India Vacancy: अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है. ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. ये भर्ती कुछ समय पहले निकाली गई थी. इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले इस भर्ती संबंधित सभी जानकारी हासिल कर लें. फम 

Oil India Vacancy Post Details: पदों का विवरण 

ऑयल इंडिया की इस भर्ती के जरिए कुल 102 पदों पर नियुक्ति होगी. इनमें सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर और कॉन्फिडेंशियल सेक्रेटरी के पद शामिल हैं. यहां देखें विवरण- 

  • सुपरिटेंडेंट इंजीनियर – 3 पद
  • सीनियर ऑफिसर – 97 पद
  • कॉन्फिडेंशियल सेक्रेटरी- 1 पद
  • हिंदी ऑफिसर- 1 पद

Oil India Vacancy Age Limit: आयु सीमा 

  • ग्रेड सी – अधिकतम 37 वर्ष
  • ग्रेड बी- अधिकतम 34 वर्ष 
  • ग्रेड ए – अधिकतम 42 वर्ष 

आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी. एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल और पूर्व सैनिकों को 5 साल तक की छूट दी जाएगी. 

Oil India Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय है. उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग, फाइनेंस, एचआर, आईटी, लॉ या जियोलॉजी में बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए. वहीं, कुछ पदों के लिए आईसीएआई, आईसीएसआई, एमबीए या पीजीडीएम जैसी प्रोफेशनल डिग्री अनिवार्य है.

Oil India Vacancy Application fees: आवेदन शुल्क 

वहीं आवेदन शुल्क भी अलग-अलग तय की गई है. जहां एक तरफ सामान्य और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं दूसरी ओर एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईडब्ल्यूएस और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है.

Oil India Vacancy Selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया? 

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी. पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) देनी होगी और दूसरे चरण में इंटरव्यू. दोनों चरणों में चुने गए कैंडिडेट्स को अंतिम रूप से सेलेक्ट किया जाएगा. 

Oil India Vacancy Salary: सैलरी 

  • ग्रेड ए – 50 हजार से 1.6 लाख रुपये हर महीने 
  • ग्रेड बी – 60 हजार से 1.8 लाख रुपये हर महीने 
  • ग्रेड सी-  80 हजार से 2.2 लाख रुपये हर महीने 

यह भी पढ़ें- प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola