NABARD Recruitment 2025: 70 की उम्र में भी सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, यहां निकली मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Jul 2025 5:19 PM

विज्ञापन

NABARD Recruitment 2025

NABARD Recruitment 2025: नाबार्ड ने बैंक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 है. नाबार्ड अफसर पदों पर भर्ती करने जा रहा है. यहां देखें योग्यता, आयु सीमा व अन्य जानकारी-

विज्ञापन

NABARD Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है. नेशनल एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक (NABARD) ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (Bank Medical Officer) के पद पर भर्ती निकाली है. इच्छुक कैंडिडेट्स नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 

NABARD Recruitment 2025: अंतिम तारीख 

नाबार्ड की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 अगस्त 2025 है. नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट का पता है, nabard.org

NABARD Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता की शर्तों पर खरा उतरना होगा. कैंडिडेट्स के पास भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होनी चाहिए. वहीं ऐसे कैंडिडेट्स जो सामान्य चिकित्सा में पोस्टग्रेजुएट हैं, वे भी अप्लाई कर सकते हैं. आवेदक की अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

NABARD Full Form: नाबार्ड का फुलफॉर्म 

नाबार्ड का पूरा नाम राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक है. इसे अंग्रेजी में National Bank for Agriculture and Rural Development कहते हैं. यह भारत का एक मात्र प्रमुख कृषि बैंक है. इसकी स्थापना 1982 में कृषि कार्यों एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। नाबार्ड वित्तीय एवं गैर वित्तीय सहायता प्रदान करके कुटीर एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने का कार्य करता है.  

NABARD Recruitment Steps To Apply: ऐसे करें अप्लाई

नाबार्ड की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 

होम पेज पर रिक्रूटमेंट का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें 

अब फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स जमा करें 

अब समबिट कर दें और फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर लें 

ध्यान रहे कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- DU LLB Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया एलएलबी कोर्स का शेड्यूल, यहां देखें

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola