माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन के 400 से अधिक पदों पर भर्ती, आज से शुरू आवेदन

वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ऑफिस (AI Created Image)
WCL Recruitment 2026: जो उम्मीदवार माइनिंग और इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए WCL की यह भर्ती एक अच्छा अवसर है. 444 पदों पर वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की ओर से भर्ती निकाली गई है. माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) के पोस्ट भरे जाएंगे.
WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के कुल 444 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिस के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 अगस्त 2026 है. ऐसे में समय रहते अप्लाई कर लें. आवेदन करने से पहले योग्यता और अन्य डिटेल जान लें.
WCL Recruitment: यहां देखें महत्वपूर्ण डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
- आवेदन की लास्ट डेट: 10 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे)
- परीक्षा डेट: बाद में घोषित की जाएगी.

WCL Recruitment Application Fees: देखें आवेदन शुल्क
- जनरल/OBC/EWS के लिए - 1180 रुपये
- SC/ST/PH कैंडिडेट्स के लिए - कोई शुल्क नहीं
इस वैकेंसी के लिए पेमेंट क्रेडिट, डेबिट और नेट बैंकिंग के आधार पर की जाएगी.
किस उम्र के युवा कर सकते हैं अप्लाई?
WCL की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की मिनिमम उम्र 18 साल और मैक्सिमम 30 साल होनी चाहिए. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिस पढ़ें.
कितने पदों पर होगी भर्ती?
| पद | रिक्तियां |
| माइनिंग सरदार, टी एंड एस ग्रेड-सी | 220 |
| असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, टी एंड एस ग्रेड-सी | 224 |
| कुल | 444 |
दोनों पद के लिए अलग-अलग है शैक्षणिक योग्यता
माइनिंग सरदार (T&S Grade-C)
- विकल्प-1
- DGMS द्वारा जारी Mining Sirdar Certificate of Competency
- वैध Gas Testing Certificate
- वैध First-Aid Certificate
- भूमिगत खदान (Underground Mines) में 3 वर्ष का कार्य अनुभव
या
- विकल्प-2
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग
- DGMS द्वारा जारी Overman Competency Certificate
- वैध Gas Testing Certificate
- वैध First-Aid Certificate
असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 3 वर्षीय डिप्लोमा डिग्री होना चाहिए. साथ ही खदानों (Mines) के लिए सरकार द्वारा जारी वैध Electrical Supervisory Certificate चाहिए.
कितनी होगी सैलरी?
- माइनिंग सरदार: 47,330.25 प्रति महीने
- असिस्टेंट फोरमैन: 47,330.25 प्रति महीने
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा.
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)
WCL Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई?
- WCL की ऑफिशियल वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं.
- WCL Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- जरूरी डिटेल्स, फोटो और साइन अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें.
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सेव कर लें.
यह भी पढ़ें-सुर, ताल और लय में गाते हैं तो इंडियन एयरफोर्स में नौकरी पक्की, 20 जुलाई से करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










