सुर, ताल और लय में गाते हैं तो इंडियन एयरफोर्स में नौकरी पक्की, 20 जुलाई से करें अप्लाई

इंडियन एयर फोर्स वैकेंसी (AI Generated Image)
Agniveer Vayu Musician Recruitment 2026: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु ने म्यूजिशियन के पद पर भर्ती निकाली है. इस वैकेंसी के लिए देशभर के अविवाहित भारतीय पुरुष और महिलाएं अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले आयु सीमा, पे स्केल, सेलेक्शन डिटेल आदि की जानकारी हासिल कर लें.
Agniveer Vayu Musician Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने अग्निवीर वायु (संगीतकार) 01/2027 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत देशभर के अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 2 अगस्त 2026 तक चलेगी.
Agniveer Vayu Musician Recruitment 2026: भर्ती से जुड़ी जरूरी डेट्स
- आवेदन शुरू होने की डेट: 20 जुलाई 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 2 अगस्त 2026
Air Force Musician Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार में संगीत की अच्छी समझ और दक्षता होनी चाहिए.
- सही सुर (Pitch), ताल (Tempo) और गायन क्षमता होनी चाहिए.
- एक पूरा गीत सही तरीके से गाने में सक्षम होना चाहिए.
- Staff Notation, Tablature, Tonic Solfa, Hindustani या Carnatic Notation में से किसी एक का ज्ञान होना चाहिए.
- वाद्य यंत्र (Instrument) बजाने और उन्हें ट्यून करने का कौशल होना चाहिए.
Agniveer Vayu Musician Recruitment 2026: आयु सीमा
उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
Agniveer Vayu Musician Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये + GST. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है.

Agniveer Vayu Musician Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- म्यूजिक प्रोफिशिएंसी टेस्ट
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
- मेडिकल परीक्षण
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फिजिकल स्टैंडर्ड
लंबाई
- पुरुष: 162 सेमी
- महिला: 152 सेमी
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी
लक्षद्वीप की महिलाओं के लिए 150 सेमी
अन्य मानदंड
- वजन ऊंचाई और आयु के अनुसार होना चाहिए.
- सुनने की क्षमता सामान्य हो.
- स्वस्थ्य दांत और मसूड़े होने चाहिए.
- न्यूनतम 14 डेंटल पॉइंट्स.
- निर्धारित विजन स्टैंडर्ड पूरा करना होगा.
फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- पुरुष: 1.6 किमी दौड़ निर्धारित समय में पूरी करनी होगी.
- महिला: 1.6 किमी दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी.
इसके अलावा 10 पुश-अप्स और 10 सिट-अप्स (निर्धारित मानकों के अनुसार) करने होंगे.
Agniveer Vayu Musician Recruitment 2026: सैलरी
| वर्ष | मासिक वेतन | इन हैंड |
| पहला | 30,000 रुपये | 21,000 रुपये |
| दूसरा | 33,000 रुपये | 23,100 रुपये |
| तीसरा | 36,500 रुपये | 25,580 रुपये |
| चौथा | 40,000 रुपये | 28,000 रुपये |
चार वर्ष की सेवा पूरी होने पर अग्निवीरों को लगभग 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज (नियमों के अनुसार) और स्किल सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इसके अलावा, प्रदर्शन के आधार पर 25% अग्निवीरों को भारतीय वायु सेना के नियमित कैडर में शामिल किया जा सकता है.
Agniveer Vayu Musician Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं.
- New Registration पर क्लिक करें.
- आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन पत्र भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
यह भी पढ़ें- BPSC Exam Postponed: 26 को नहीं होगी BPSC 72वीं की परीक्षा, सूचना जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










