DU LLB Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया एलएलबी कोर्स का शेड्यूल, यहां देखें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Jul 2025 11:06 AM

विज्ञापन

DU LLB Admission 2025

DU LLB Admission 2025: डीयू में एलएलबी कोर्स के दाखिला के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यहां दाखिला क्लैट परीक्षा के आधार पर मिलता है. एडमिशन के लिए CSAS UG पोर्टल पर जाना होगा. पहले राउंड के सीट आवंटन का परिणाम 16 जुलाई को जारी किया जाएगा. फिर यहां से पहले राउंड के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी.

विज्ञापन

DU LLB Admission 2025:  दिल्ली यूनिवर्सिटी से करनी है पढ़ाई है तो ये खबर आपके काम की है. डीयू की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्सेज के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है. क्लैट परीक्षा के आधार पर छात्रों को दाखिला मिलेगा.

DU LLB Admission 2025: 16-18 जुलाई के बीच सीट करें फाइनल

शेड्यूल चेक करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट law.uod.ac.in पर जाएं. डीयू के एलएलबी कोर्सेज (LLB Courses Admission) में दाखिला एडमिशन कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG) पोर्टल के माध्यम से होगा. सीट आवंटन का पहला राउंड 16 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा. ऐसे उम्मीदवार जिन्हें सीट आवंटित हो गई है, उन्हें 16 से 18 जुलाई के बीच इसे स्वीकार करना होगा. 19 जुलाई को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2025 है शाम 4:59 बजे तक. 

DU LLB Admission Schedule 2025: यहां देखें शेड्यूल 

राउंड 1 

एप्लीकेशन करेक्शन विंडो – 12 जुलाई 2025

एप्लीकेशन करेक्शन विंडो अंतिम तिथि- 13 जुलाई 2025

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 16 जुलाई 2025

आवंटित सीट स्वीकार करें- 16 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन-16 जुलाई 2025 से 19 जुालई 2025

फीस जमा करने की अंतिम तिथि- 20 जुलाई 2025 (4:59 बजे तक)

DU LLB Admission Important Documents: ये हैं महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

क्लैट एडमिट कार्ड

क्लैट 2025 स्कोर कार्ड

कक्षा 10वीं की मार्कशीट

कक्षा 12वीं की मार्कशीट

एससी/एसटी/ओबीसी-NCL/ईडबल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

वैलिड फोटो आईडी कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो तो)

यह भी पढ़ें- Trending News: नौकरी पाने के लिए बनाया आधा Resume, वायरल शख्स की क्रिएटिविटी देख आप भी रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola