Trending News: नौकरी पाने के लिए बनाया आधा Resume, वायरल शख्स की क्रिएटिविटी देख आप भी रह जाएंगे दंग
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Jul 2025 5:39 PM
Trending News
Trending news: सोशल मीडिया पर एक अतरंगी सीवी वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स ने नौकरी पाने के लिए अलग लेवल की क्रिएटिविटी दिखाई है. व्यक्ति ने अपने रिज्यूमे में क्रिएटिविटी दिखाते हुए इसे आधा ही छापा है और इसे कंपनी को भेज दिया. खाली जगह में इस व्यक्ति ने लिखा है ‘Hire me to unlock my full potential’. अब ये सीवी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Trending News: आज के समय में नौकरी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. डिग्री हासिल करते हैं, खुद की प्राफाइल बनाते हैं, नेटवर्क बनाते हैं, लोगों के साथ अपने कनेक्शन मजबूत करते हैं. जॉब पाने के लिए रिज्यूमे अच्छा होना जरूरी है. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति वायरल हो रहा है, जिसकी रिज्यूमे कुछ ज्यादा ही बेहतरीन है. सोशल मीडिया पर ये व्यक्ति अपने अतरंगी रिज्यूमे (Viral CV) के लिए वायरल हो रहा है.
Trending News: अतरंगी सीवी हुआ वायरल
इस व्यक्ति ने अपने रिज्यूमे में क्रिएटिविटी दिखाते हुए इसे आधा ही छापा है और इसे कंपनी को भेज दिया. खाली जगह में इस व्यक्ति ने लिखा है ‘Hire me to unlock my full potential’. अब इसे देखकर लोग हैरान हो गए हैं. लोगों को ये सीवी जितना हैरान कर रहा है, उतना ही हंसा भी रहा.
Trending News: कंपनी को भेजा ये फनी सीवी
अब ये सीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें शख्स का चेहरा भी आधा दिख रहा है और जानकारी भी आधी-अधूरी है. पेज का एक बड़ा हिस्सा खाली है और इसमें लिखा है, “मेरे बारे में पूरी तरह जानने के लिए, मुझे हायर करें.”
How to Make Resume: अपनी रिज्यूमे कैसे बनाएं
किसी भी नौकरी के लिए रिज्यूमे प्रभाव छोड़ने वाला होना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले तो आप सही टैप्लेट खोज लें. अपनी रिज्यूमे को बनाएं. अपने बारे में सही और सटीक जानकारी दें. इसे एआई की मदद से या कॉपी करके न बनाएं. रिज्यूमे में कलर, फॉन्ट और ग्राफिक्स का ध्यान रखें. अपने सीवी को थोड़ा क्रिएटिव बनाएं. आपने अभी तक जो भी काम किया है या अनुभव हासिल किया है, उसे अनपी रिज्यूमे में शामिल करें.
Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के आधार पर बनाई गई है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता.
यह भी पढ़ें- UPSC Topper Aditya Srivastava: लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव IPS से बने IAS, शेयर की अपनी स्ट्रैटजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










