बढ़ गई IBPS PO के लिए सीट की संख्या, अप्लाई करने की आज लास्ट डेट

बैंक कर्मचारी की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
IBPS PO Vacancy Last Date: IBPS पीओ भर्ती के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट है. इस बीच सीटों की संख्या भी बढ़ा दी गई है. 20-30 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए IBPS PO की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं.
IBPS PO Vacancy Last Date: बैंकिंग सेक्टर की नौकरी चाहते हैं वो भी पीओ की तो आपके लिए काम की खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO/MT Recruitment 2026 के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों की रिक्तियों में बढ़ोतरी की है. संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार अब कुल 6,715 पदों पर भर्ती की जाएगी. 20
पहले से बढ़ीं वैकेंसी
IBPS द्वारा 20 जुलाई को जारी संशोधित सीट मैट्रिक्स के बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 6,715 कर दी गई है. इससे बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri In Banking Sector) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे.

IBPS PO Vacancy Last Date: लास्ट डेट आज, जल्दी करें
IBPS PO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट आज यानी कि 21 जुलाई 2026 है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे लास्ट डेट से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
IBPS PO भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई?
- IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- CRP PO/MT 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक डिटेल भरें.
- फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित है. रिजर्व कैटेगरी को छूट दी जाएगी.
कैसे होगा IBPS PO के लिए चयन?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा-
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
- मुख्य परीक्षा (Main Examination)
- इंटरव्यू (Interview)
इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- बिहार में CO कैसै बनें, जानें योग्यता और एग्जाम पैटर्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










