जम्मू-कश्मीर पुलिस में आई बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 63000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Jan 2026 9:31 PM
कांस्टेबल की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका है. जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) की तरफ से कांस्टेबल के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 669 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पूरी होगी.
JKSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. JKSSB Recruitment 2026 के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं. जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड यानी JKSSB ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 669 खाली पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि इसमें 12वीं पास कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. JKSSB Recruitment 2026 के लिए आवेदन 1 फरवरी 2026 से शुरू होंगे. इच्छुक कैंडिडेट्स 2 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाना होगा.
JKSSB Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले JKSSB की ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर JKSSB Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
JKSSB Constable Recruitment 2026 Notification
कौन कर सकता है अप्लाई?
JKSSB कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा अभ्यर्थी को जम्मू-कश्मीर पुलिस की शारीरिक और अन्य तय शर्तों को पूरा करना होगा. उम्र सीमा और फिजिकल टेस्ट से जुड़ी पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है.
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को आकर्षक सैलरी दी जाएगी. इस भर्ती के माध्यम से सेलेक्ट होने वाले कांस्टेबल को हर महीने 63000 रुपये से ज्यादा की सैलरी मिल सकती है. इसके साथ ही सरकारी नौकरी से जुड़े दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.
यह भी पढ़ें: छूट न जाए 70000 से ज्यादा पदों पर नौकरी पाने का मौका, इन भर्तियों के लिए तुरंत करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










