ITI में यंग प्रोफेशनल की वैकेंसी, सैलरी होगी 60000, यहां करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Jan 2026 2:58 PM
ITI Young Professional की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
ITI Young Professional Recruitment 2026: केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली सरकारी कंपनी आईटीआई लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का मौका है. आईटीआई में यंग प्रोफेशनल की बंपर वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 215 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है.
ITI Young Professional Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली सरकारी कंपनी ITI Limited ने Young Professional पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 215 खाली पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती में Graduate Young Professional, Technician Young Professional और Operator Young Professional जैसे पद शामिल हैं. सभी पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. जो उम्मीदवार सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स की तलाश में हैं, उनके लिए यह भर्ती काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. आवेदन की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2026 रखी गई है.
ITI Young Professional Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट itiltd.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन पर क्लिक करें.
- ITI Young Professional Recruitment 2026 के लिंक को ओपन करें.
- जरूरी डिटेल्स भरकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा करें.
- सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें.
ITI Young Professional Recruitment 2025 Notification
ITI Young Professional Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
Graduate Young Professional पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से IT या CS में BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए. Technician Young Professional के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है, साथ ही कंप्यूटर और उसके एप्लिकेशन की जानकारी अनिवार्य है. Operator Young Professional पद के लिए BCom या BBA की डिग्री के साथ कंप्यूटर और Tally का नॉलेज होना चाहिए.
कितनी होगी सैलरी?
सैलरी की बात करें तो Graduate Young Professional को हर महीने 60,000 रुपये मिलेंगे. Technician Young Professional के लिए 35,000 रुपये और Operator Young Professional के लिए 30,000 रुपये प्रतिमाह तय किए गए हैं. चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद ग्रुप डिस्कशन, स्किल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन होगा.
यह भी पढ़ें: झारखंड में जेल वार्डर के 1733 पोस्ट पर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










