झारखंड में जेल वार्डर के 1733 पोस्ट पर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है Apply
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Jan 2026 2:23 PM
झारखंड जेल वार्डर रिक्रूटमेंट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
JSSC Jharkhand Jail Warder Recruitment 2025: झारखंड में जेल वार्डर के 1733 पोस्ट पर वैकेंसी (Vacancy) निकली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2025 से शुरू होगी. आइए, डिटेल देखें.
JSSC Jharkhand Jail Warder Recruitment 2025: झारखंड के युवा अगर सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर उनके काम की है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर यानी कक्षपाल के 1733 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इससे पहले ये भर्ती प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होने वाली थी. लेकिन इस नोटिस के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 09 जनवरी 2026 से शुरू होकर 08 फरवरी 2026 तक चलेगी.
Jharkhand Jail Warder Recruitment: फॉर्म में सुधार के लिए 13 फरवरी तक का समय
JSSC की इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को बता दें कि आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 8 फरवरी तक का समय है. वहीं फॉर्म में सुधार के लिए 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक का समय है. नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी में सुधार नहीं किया जा सकता है. ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंटआउट 10 फरवरी 2026 तक जमा करना होगा.
Jharkhand Jail Warder Recruitment Selection process: कैसे होगा चयन?
झारखंड राज्य पुलिस, कक्षपाल सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी) और उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत ये भर्ती की जा रही है. इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को शारीरिक परीक्षा देनी होगी. इसी के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जैसी शर्तों को पूरा करना होगा.
खेल जगत वाले युवा कर सकते हैं अप्लाई
राष्ट्रीय स्तर पर भरातीय ओलंपिक संघ या उससे संबद्धित फेजरेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी भी इसमें शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- 1 लाख Salary वाली Sarkari Naukri, खास जूनियर इंजीनियर के लिए मौका, आज ही करें Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










