1 लाख Salary वाली Sarkari Naukri, खास जूनियर इंजीनियर के लिए मौका, आज ही करें Apply
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Jan 2026 5:37 PM
बिहार जूनियर इंजीनियर वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट -फ्रीपिक)
Bihar JE Vacancy 2025: बिहार में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) निकली है. इस भर्ती के तहत 1 लाख तक की सैलरी मिलेगी. अगर आप भी अप्लाई (Apply) करना चाहते हैं तो यहां देखें डिटेल. बता दें, कुल 2809 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है, जिसके तहत सबसे ज्यादा पद सिविल के लिए हैं.
Bihar JE Vacancy 2025: 12 के बाद युवा नौकरी पाने की उम्मीद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं. अगर आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं, जो इंजीनियरिंग करने के बाद सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri For Engineers) की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने कुल 2809 जूनियर इंजीनियर (JE Vacancy) की भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच वालों के लिए वैकेंसी निकली है. आवेदन करने की लास्ट डेट 12 जनवरी 2026 है.
Bihar JE Vacancy Branch Wise: किन ब्रांच के लिए कितने पोस्ट पर निकली है वैकेंसी?
सिविल- 2653
इलेक्ट्रिकल-86
मैकेनिकल – 70
Bihar JE Vacancy 2025 Eligibility: देखें योग्यता
इस वैकेंसी के लिए सभी कैंडिडेट्स के पास संबंधित ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है. वहीं बिहार सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षण (Reservation) का लाभ सिर्फ बिहार राज्य के निवासी को ही मिलेगा.
Bihar JE Vacancy Application Fees: आवेदन शुल्क
बिहार सरकार की इस वैकेंसी (Bihar Govt Vacancy) के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से ही होगा.
Bihar JE Vacancy Age Limit: आयु सीमा
इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है. बिहार की OBC, EBC और महिला कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी. वहीं बिहार के एससी और एसटी वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को 5 सला की छूट दी जाएगी.
Bihar JE Vacancy Salary: सैलरी
बिहार सरकार की इस वैकेंसी के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को 44,900 से लेकर 1,42,400 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. इसके अलावा सरकारी भत्ते और अन्य तरह की सुविधाएं दी जाएंगी.

Bihar JE Vacancy Steps To Apply: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- यहां होम पेज पर Notice Board वाले सेक्शन में वर्ष 2025 के रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करें.
- इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया टैब खुलेगा.
- यहां तीनों ब्रांच की वैकेंसी का लिंक दिया होगा.
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें और अप्लाई करें.
यह भी पढ़ें- Best Freelancing Jobs: फ्रीलांसिंग और रिमोट जॉब का बढ़ता क्रेज, भारत में नए करियर अवसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










