BTech छात्रों के लिए सुनहरा मौका, टाटा कमिंस में पेड इंटर्नशिप, ऐसे करें Apply
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Mar 2026 7:41 AM
प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
Internship For BTech Students: BTech और MBA वाले स्टूडेंट्स इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस इंटर्नशिप में सर्टिफिकेट के साथ-साथ स्टाइपेंड भी मिलेगा.
Internship For BTech Students: टाटा कमिंस में पेड समर इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस इंटर्नशिप के लिए इच्छुक स्टूडेंट्स 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि कंपनी कर्मचारियों के वार्ड्स और रेफरल उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी. इस इंटर्नशिप के तहत BE, BTech और MBA जैसे प्रोफेशनल कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा. चयनित उम्मीदवारों को पेड इंटर्नशिप के साथ प्रैक्टिकल लर्निंग का भी अवसर दिया जाएगा.
एलिजिबिलिटी
बीई और बीटेक (BE/B.Tech) छात्र
न्यूनतम अंक कम-से-कम 60 प्रतिशत होने चाहिए. बैकलॉग वाले स्टूडेंट्स अप्लाई नहीं कर सकते हैं. वर्तमान में तीसरे वर्ष (7वें सेमेस्टर) में पढ़ाई कर रहे छात्र इसके लिए पात्र होंगे. इंटर्नशिप की अवधि 2 से 6 महीने (जून से दिसंबर) तक चलेगी.
एमबीए (MBA) छात्रों के लिए
प्रथम वर्ष के छात्र (जो अपने तीसरे सेमेस्टर की इंटर्नशिप की तलाश में हैं) इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम अंक कम-से-कम 60% अंक होना अनिवार्य है. इंटर्नशिप की अवधि 2 महीने (अप्रैल से जून की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान) की होगी.
कैसे करें अप्लाई?
इच्छुक उम्मीदवार कंपनी द्वारा जारी किए गए गूगल फॉर्म (Google Form) लिंक के माध्यम से या क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन कंपनी द्वारा तय किए गए नियमों और मानकों के आधार पर किया जाएगा. जो छात्र चुने जाएंगे, उन्हें इसकी जानकारी उनके द्वारा फॉर्म में दी गई ईमेल आईडी (Email ID) पर भेज दी जाएगी.
BTech और MBA वालों के लिए मौका
कंपनी ने बीई, बीटेक और एमबीए की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक बेहतरीन पेड समर इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है. इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को काम के व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ स्टाइपेंड भी मिलेगा. सीटें सीमित होने के कारण चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें.
यह भी पढ़ें- Robotics के लिए जापान क्यों है खास? जानें यहां की टॉप यूनिवर्सिटीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










