Hindi Typing Jobs: हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग है Strong, यहां करें अप्लाई, 2747 पदों पर निकली भर्ती
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Aug 2025 12:06 PM
Hindi Typing Jobs
Hindi Typing Jobs: हिंदी टाइपिंग करने में एक्सपर्ट हैं आपके लिए बिहार सरकार के साथ काम करने का मौका है. BRLPS की ओर से 2000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत कुछ पदों के लिए हिंदी टाइपिंग योग्यता निर्धारित की गई है. आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. आवेदन करने से पहले देखें डिटेल्स.
Hindi Typing Jobs: अगर आप भी हिंदी टाइपिंग करने में एक्सपर्ट हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से जबरदस्त भर्ती निकाली गई है. BRLPS की ओर से कुल 2747 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसमें से कई पदों के लिए हिंदी टाइपिंग की योग्यता निर्धारित की गई है. इस भर्ती के तहत आज यानी कि 18 अगस्त 2025 को आवेदन करने की अंतिम तारीख है.
Bihar Jeevika Bharti 2025 Post Details: यहां देखें डिटेल
BRLPS की इस भर्ती के तहत कुल 2747 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें से ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के 73 पद, लाइवहुड स्पेशलिस्ट के 235 पद, एरिया कोऑर्डिनेटर के 374 पद, अकाउंटेंट (DPCU/BPIU Leve) के 167 पद, ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU Level) के 187 पद, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर के 1177 पद, ब्लॉक IT एक्जीक्यूटिव के 534 पद शामिल हैं. इनमें से लाइवहुड स्पेशलिस्ट और एरिया कोऑर्डिनेटर के पद पर भर्ती ग्रेजुएशन स्तर पर की जाएगी. साथ ही कैंडिडेट्स को अंग्रेजी टाइपिंग और हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए.
देखें आयु सीमा
बिहार की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए. महिला (UR/BC/EBC/EWS) और पुरुष (BC/EBC) के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है. जबकि एससी और एसटी के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए. वहीं BRLPS कर्मचारी के लिए 55 वर्ष की अधिकतम आयु तय की गई है और सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी के लिए 61 वर्ष. आयु की गणना 18 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी.
आवेदन शुल्क
- जनरल/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 800 रुपये
- एससी/एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी- 500 रुपये
Hindi Typing Jobs: टाइपिंग टेस्ट देना है जरूरी
इस भर्ती के तहत पहले सीबीटी मोड में परीक्षा ली जाएगी. इस परीक्षा में पास करने वाले छात्रों का कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Dogs और अन्य जानवरों से है प्यार, करें ये 5 Professional Course, करियर को दें नई दिशा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










