ग्रेजुएट्स के लिए यहां निकली जबरदस्त भर्ती, जल्दी करें, कहीं हाथ से न निकल जाए Golden Chance
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Aug 2025 3:22 PM
Bihar Jeevika Bharti 2025
Bihar Jeevika Bharti 2025: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति ने जबरदस्त भर्ती निकाली है. ये उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो ग्रामीण परिवेश में काम करना चाहते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अगस्त 2025 है. अप्लाई करने से पहले भर्ती संबंधित डिटेल जान लें.
Bihar Jeevika Bharti 2025: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से जबरदस्त भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 को बंद कर दी जाएगी. ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं.
Bihar Jeevika Bharti 2025 Post Details: पोस्ट डिटेल्स
बिहार सरकार (Bihar Sarkari Jobs) की इस भर्ती के तहत कुल 2747 पदों पर भर्ती निकाली गई है. ये भर्ती ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवहुड स्पेशलिस्ट आदि के पदों पर निकाली गई है. यहां देखें किस पोस्ट के लिए कितने पदों पर नियुक्ति होगी-
कुल पद: 2747
- ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर- 73 पद
- लाइवहुड स्पेशलिस्ट- 235 पद
- एरिया कोऑर्डिनेटर- 374 पद
- अकाउंटेंट (DPCU/BPIU Level)-167 पद
- ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU Level)- 187 पद
- कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर -1177 पद
- ब्लॉक IT एक्जीक्यूटिव- 534 पद
Bihar Jeevika Bharti Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
- ग्रेजुएशन अनिवार्य है
- IT/तकनीकी पदों के लिए B.Tech, BCA, B.Sc-IT या PGDCA
Bihar Jeevika Bharti Age Limit: आयु सीमा
- सामान्य पुरुष: 18 से 37 वर्ष
- महिला (UR/BC/EBC/EWS) और पुरुष (BC/EBC): 18 से 40 वर्ष
- SC/ST: 18 से 42 वर्ष
- BRLPS कर्मचारी: 55 वर्ष
- सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी: 61 वर्ष
इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय है. आयु की गणना 18 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी.
Bihar Jeevika Bharti Selection Process: यहां देखें चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स जान लें कि सीबीटी मोड में टेस्ट क्वालिफाई करने के बाद ही उन्हें ये नौकरी मिलेगी. साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि की प्रक्रिया से गुजरना होगा.
Bihar Jeevika Bharti Application Fees: आवेदन शुल्क
- जनरल/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 800 रुपये
- एससी/एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी- 500 रुपये
Bihar Jeevika Bharti 2025 Steps To Apply: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं
- यहां होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन में जाएं
- बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए “Apply Online” लिंक चुनें
- इसके बाद नाम और ईमेल जैसी जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी दर्ज करें
- फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र स्कैन कर अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- अंत में फॉर्म सबमिट कर लें
यह भी पढ़ें- 18 से ज्यादा राज्यों के लिए SBI ने निकाली भर्ती, Step-By-Step यहां देखें अप्लाई करने की प्रक्रिया
यह भी पढ़ें- 12वीं पास को झटका! नहीं बन सकेंगे वन दारोगा, उम्र सीमा में भी बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










