18 से ज्यादा राज्यों के लिए SBI ने निकाली भर्ती, Step-By-Step यहां देखें अप्लाई करने की प्रक्रिया

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Aug 2025 2:07 PM

विज्ञापन

SBI Vacancy 2025

SBI Recruitment 2025: ऐसे युवा जो बैंक की नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए काम की खबर हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लिए भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. गुजरात, आंध्र प्रदेश, पंजाब समेत 18 से ज्यादा राज्यों के लिए भर्ती निकाली गई है. अन्य डिटेल्स देखें.

विज्ञापन

SBI Vacancy 2025: बैंक की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. देश के सबसे बड़े सरकारी और प्रतिष्ठित बैंक में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लिए भर्ती निकाली गई है. एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टम सर्विस एंड सपोर्ट) के 5583 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

SBI Vacancy 2025 Eligibility: पात्रता

एसबीआई की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. इसी के साथ आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम 28 साल निर्धारित की गई है. वहीं अगर आपकी उम्र 20 साल से 28 साल के बीच है और आपने स्नातक पूरा कर लिया है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

किन राज्यों के लिए निकली है भर्ती?

यह भर्तियां देशभर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निकाली हैं. इसमें से कुछ मुख्य राज्य हैं- 

  • गुजरात
  • आंध्र प्रदेश
  • कर्नाटक
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • राजस्थान
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • झारखंड
  • महाराष्ट्र
  • केरल
  • असम
  • जम्मू-कश्मीर 

SBI Vacancy Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

जूनियर एसोसिएट के पद पर चयन होने के बाद कैंडिडेट्स को अच्छी सैलरी का भुगतान किया जाएगा. शुरुआती बेसिक सैलरी 26,730 रुपये प्रति महीने तय की गई है. वहीं इमसें 24,050 रुपये का बेसिक पे और अतिरिक्त इंक्रीमेंट भी शामिल हैं. साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल और यात्रा भत्ता (LTC) जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं. मोटे तौर पर शुरुआत में सैलरी करीब 46, 000 रुपये प्रति महीने होगी. 

SBI Recruitment Application Fees: आवेदन फीस 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 750 रुपये तय की गई है. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स को कोई फीस देने की जरूरत नहीं है. 

SBI Recruitment 2025 Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं और Career Section में Current Openings पर क्लिक करें 
  • यहां Recruitment Of Junior Associates 2025 के लिंक पर जाकर Apply Now पर क्लिक करें 
  • यहां Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें 
  • अब शैक्षणिक जानकारी, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें 
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ें- 12वीं पास को झटका! नहीं बन सकेंगे वन दारोगा, उम्र सीमा में भी बदलाव

यह भी पढ़ें- IB में नौकरी पाने का आखिरी मौका, आज बंद हो जाएगी 4000 से अधिक पदों पर भर्ती

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola