Dogs से है प्यार, करें ये 5 Professional Course, करियर को दें नई दिशा

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Aug 2025 2:14 PM

विज्ञापन

Best Courses for Animal Lovers

Best Courses for Animal Lovers: जानवरों से प्यार है या आप उनके व्यवहार, सेहत और प्रोडक्शन से जुड़े पहलुओं को समझने का शौक रखते हैं तो एनिमल साइंस के क्षेत्र में करियर बनाएं. बीएससी एनिमल से लेकर कई ऐसे कोर्स मौजूद हैं, जिन्हें करने के बाद आप अच्छी कमाई भी कर सकते हैं और अपने शौक को भी पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

Best Courses for Animal Lovers: अगर आपको जानवरों से प्यार है या आप उनके व्यवहार, सेहत और प्रोडक्शन से जुड़े पहलुओं को समझने का शौक रखते हैं तो एनिमल साइंस आपके लिए शानदार फील्ड हो सकता है. इस फील्ड में आप अपना करियर बना सकते हैं. यह फील्ड सिर्फ पशुपालन तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें हेल्थकेयर, फूड प्रोडक्शन, रिसर्च और टेक्नोलॉजी आदि को मिलाकर कई सारे अवसर हो सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं एनिमल साइंस से जुड़े 5 कोर्स. 

Best Courses for Animal Lovers: बीएससी एनिमल साइंस

यह अंडरग्रेजुएट कोर्स होता है जिसकी अवधि 3 साल है. इसमें एनिमल फिजियोलॉजी, न्यूट्रिशन, जेनेटिक्स और प्रोडक्शन सिस्टम पढ़ाया जाता है. बीएससी एनिमल साइंस कोर्स के लिए, उम्मीदवार का 12वीं में पीसीबी (फिजिक्स+केमिस्ट्री+बायोलॉजी) के साथ पास होना अनिवार्य है. ट

करियर ऑप्शन 

  • डेयरी क्षेत्र
  • पोल्ट्री क्षेत्र
  • लाइवस्टॉक इंडस्ट्री  

Best Courses for Animal Lovers: बीएससी वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (BVSc & AH)

यह कोर्स पशुओं की सेहत और प्रोडक्शन दोनों पर फोकस करता है. ये कोर्स करीब 5 साल की अवधि का ग्रेजुएशन कोर्स है. इस दौरान छात्रों को क्लिनिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है. 

करियर ऑप्शन

  • वेटनरी डॉक्टर
  • गवर्नमेंट जॉब्स 
  • प्राइवेट क्लिनिक्स 

Best Courses for Animal Lovers: एमएससी एनिमल साइंस

यह पोस्टग्रेजुएट लेवल पर 2 साल का कोर्स है. बीएससी एनिमल साइंस करने के बाद आप इसे कर सकते हैं. इस कोर्स को करने के लिए बीएससी एनिमल साइंस की डिग्री होना चाहिए. इसमें रिसर्च, एनिमल जेनेटिक्स, रिप्रोडक्शन और बायोटेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया जाता है. 

करियर ऑप्शन 

  • रिसर्च इंस्टीट्यूट्स
  • फार्मा कंपनियों 
  • यूनिवर्सिटीज 

Best Courses for Animal Lovers: डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी

डेयरी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इसमें ट्रेनिंग प्रोग्राम भी काफी डिमांड में हैं. इस कोर्स में मिल्क प्रोसेसिंग, क्वालिटी कंट्रोल और मार्केटिंग सिखाई जाती है. आज के टाइम में ये कोर्स काफी डिमांड में है. 

करियर ऑप्शन 

  • डेयरी कंपनी 
  • कोऑपरेटिव्स 

Best Courses for Animal Lovers: पीएचडी इन एनिमल साइंस

रिसर्च और अकादमिक करियर में रुचि रखने वालों के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है. इस स्तर पर एनिमल ब्रीडिंग, हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पर काम किया जाता है. भारत जैसे देश में जहां डेयरी और पोल्ट्री सबसे बड़े रोजगार क्षेत्र हैं, वहां पीएचडी इन एनिमल साइंस करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें- कम खर्च और समय में करियर को दें नई उड़ान, करें ये 5 कोर्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola