यहां मिली नौकरी तो लग जाएगी लॉटरी! Salary 1 लाख से ज्यादा, आज ही करें Apply

Updated:
विज्ञापन
यहां मिली नौकरी तो लग जाएगी लॉटरी! Salary 1 लाख से ज्यादा, आज ही करें Apply

CUSB Job Vacancy 2026: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ बिहार में फैकल्टी पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने से पहले एप्लीकेशन फीस, लास्ट डेट और सैलरी जैसी डिटेल्स देख लें.

विज्ञापन

CUSB Job Vacancy 2026: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) में नौकरी का मौका है. यहां फैकल्टी पदों पर वैकेंसी निकली है, जिसके लिए आवेदन किए जा रहे हैं. वहीं अब आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है. ऐसे कैंडिडेट्स जो ये नौकरी पाना चाहते हैं, वे जल्द-से-जल्द अप्लाई करें. अप्लाई करने से पहले एप्लीकेशन फीस, सैलरी जैसी डिटेल्स देख लें.

CUSB Job Vacancy Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

CUSB की इस वैकेंसी के लिए 16 दिसंबर 2025 से आवेदन किए जा रहे हैं. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 जनवरी 2026 है शाम 6 बजे तक है. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स समय रहते अप्लाई कर लें.

CUSB Job Vacancy 2026: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है

जारी नोटिस में लिखा है कि अगर यूनिवर्सिटी को बड़ी संख्या में आवेदन आएंगे तो यूनिवर्सिटी के पास पूरा अधिकार है कि वो एक तय आवेदन लेने के बाद अन्य सभी को कैंसिल कर दे. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसके लिए कैंडिडेट्स को www.cusb.ac.in या curec.samarth.ac.in पर जाना होगा.

एप्लीकेशन फीस

इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपये देने होंगे. वहीं SC, ST, PwBD और महिला उम्मदीवार को किसी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है.

CUSB Job Vacancy Salary: क्या होगी सैलरी?

प्रोफेसर (Professor)

  • अकादमिक पे लेवल: लेवल 14
  • पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतनमान: 1,44,200 से 2,18,200 रुपये तक

एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor)

  • अकादमिक पे लेवल: लेवल 13A
  • पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतनमान: 1,31,400 से 2,17,100 रुपये तक

असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor)

  • अकादमिक पे लेवल: लेवल 10
  • पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतनमान: 57,700 से 1,82,400 रुपये तक

यह भी पढ़ें- बीटेक वालों के लिए सरकारी नौकरी, मार्च में होगी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola