बीटेक वालों के लिए सरकारी नौकरी, मार्च में होगी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Jan 2026 6:41 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
SSC JE Exam 2026: केंद्रीय मंत्रालय और सरकारी विभागों के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर जैसे खाली पदों पर हर साल भर्तियां होती हैं. इस साल जूनियर इंजीनियर के खाली पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च महीने में होगा. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सरकारी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी हो गया है.
SSC JE Exam 2026: अगर आपने BTech किया है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो SSC JE Exam 2026 आपके लिए शानदार मौका लेकर आ रहा है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के मुताबिक जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी केंद्रीय मंत्रालयों और सरकारी विभागों में JE के खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
SSC JE Exam 2026: किन ब्रांच के इंजीनियर की भर्ती?
SSC JE भर्ती सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए होती है. जिन कैंडिडेट्स ने इन ब्रांच से डिप्लोमा या BTech किया है वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि SSC JE की नौकरी को स्थायी सरकारी नौकरी माना जाता है और इसमें अच्छी सैलरी के साथ प्रमोशन के मौके भी मिलते हैं.
SSC की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार जूनियर इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन मार्च 2026 में जारी किया जाएगा. नोटिफिकेशन आने के बाद उम्मीदवारों को अप्रैल 2026 तक आवेदन करने का समय मिलेगा. इसके बाद मई और जून 2026 में परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर देना सही रहेगा ताकि बाद में जल्दबाजी न करनी पड़े.
कैलेंडर हुआ जारी
SSC JE के साथ साथ आयोग ने कई और बड़ी भर्तियों का कैलेंडर भी जारी किया है. इसमें SSC CGL, SSC CHSL, SSC Selection Post Phase 14, स्टेनोग्राफर भर्ती, कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर, मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी MTS, सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल भर्ती शामिल हैं. इसका मतलब यह है कि 2026 में SSC की तरफ से सरकारी नौकरी के ढेरों मौके मिलने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: मार्च में होगी SSC CGL 2026 टियर 1 परीक्षा, एग्जाम कैलेंडर जारी, देखें CHSL की डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










