Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में होमगार्ड की 15000 पदों पर वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Mar 2025 11:32 AM

विज्ञापन

Bihar Home Guard Recruitment 2025 (Photo Credit Twitter)

Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार में होमगार्ड की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 15000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

विज्ञापन

Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में होमगार्ड की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है. बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 15000 खाली पदों पर भर्तियां होनी है. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. हालांकि, आवेदन से जुड़ी डिटेल्स अभी जारी नहीं हुई है. बिहार सरकार के महानिदेशक सह महासमादेष्टा ऑफिस, गृह रक्षा वाहिनी की तरफ से शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है.

बिहार में होमगार्ड भर्ती के लिए निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 अप्रैल 2025 तक का समय मिलेगा. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट- onlinebhg.bihar.gov पर जाना होगा. आवेदन शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: यहां सबसे पहले चेक करें रिजल्ट

Bihar Home Guard Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • बिहार में होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- onlinebhg.bihar.gov पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Bihar Home Guard Post Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Check Results के लिंक पर जाना होगा.
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

बिहार के 37 जिलों में वैकेंसी

बिहार के 37 जिलों में यह वैकेंसी निकाली गई है. हालांकि, अरवल जिला एवं पुलिस जिला नवगछिया तथा बगहा को छोड़कर ये भर्तियां होंगी. इस भर्ती के लिए इच्छुक युवा onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर 27 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। शॉर्ट नोटिस में कहा गया है कि इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन onlinebhg.bihar.gov.in पर 27 मार्च से देखा जा सकेगा.

योग्यता की बात करें तो इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, कद काठी औक चयन प्रक्रिया की अधिक डिटेल्स नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आएंगे. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए 12वीं पास से आवेदन मांगे जाते हैं. यह भर्ती जिला स्तर पर की जाती है.

ये भी पढ़ें: Best BTech College: छोड़ें IIT दिल्ली बॉम्बे का झंझट, बिहार के इन 4 कॉलेज से करें BTech, प्लेसमेंट लाखों में

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन