ePaper

JEE MAINS 2024: 4 अप्रैल से जेईई मेंस की परीक्षा, विशेषज्ञ से जानें लास्ट मंथ प्रेपरेशन टिप्स

Updated at : 14 Mar 2024 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
JEE MAINS 2024: 4 अप्रैल से जेईई मेंस की परीक्षा, विशेषज्ञ से जानें लास्ट मंथ प्रेपरेशन टिप्स

How to Prepare for JEE Main 2024 Tips

JEE MAINS 2024 विशेषज्ञ से जानें कैसे परीक्षा से पहले खुद को रखें काल्म. परीक्षार्थियों से लेकर उनके पेरेंट्स तक की इस वक्त की सबसे बड़ी चिंता है स्ट्रेस मैनेजमेंट. परीक्षा को लेकर इस समय तनाव स्ट्रीम लेवल तक पहुंच जाता है.

विज्ञापन

JEE MAINS 2024: जेईई मेंस दूसरे सेशन की परीक्षा में अब एक महीने से कम का समय बचा है. अब इन परीक्षाओं में चंद दिन शेष रह गए हैं. परीक्षार्थियों से लेकर उनके पेरेंट्स तक की इस वक्त की सबसे बड़ी चिंता है स्ट्रेस मैनेजमेंट. परीक्षा को लेकर इस समय तनाव स्ट्रीम लेवल तक पहुंच जाता है. ऐसी स्थिति में उनकी परीक्षा की तैयारी भरपूर होते हुए भी रिजल्ट प्रभावित हो सकता है. अंतिम दिनों के इस तनाव से कैसे निपटें इसके लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना जरूरी है.परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ स्ट्रेस मैनेजमेंट भी काफी जरूरी है. जेईई मेंस अप्रैल सेशन की परीक्षा 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ली जाएगी.

JEE MAINS 2024: मेंटल प्रिपरेशन जरूरी

परीक्षा शुरू होने के पहले के 10-15 दिन आपके मेंटल प्रिपरेशन के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं. इन दिनों में तनिक भी तनाव न लें. यह तनाव आपका पेपर खराब कर सकता है. पूरी तरह सकारात्मक रहें और इस एग्जाम को ठीक वैसे ही करें जैसे आपने प्रैक्टिस की है. अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. बहुत सारे परीक्षार्थी ऐसे होते हैं जो इस एग्जाम के प्रति ओवर थिंकर हो जाते हैं. ऐसी कोई नकारात्मक विचार मन में नहीं लाएं. अपना कॉन्फिडेंस लेवल हाई रखें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. अपना कॉन्फिडेंस लेवल हाई रखें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. आपके अंदर की घबराहट पूरा खेल बिगाड़ सकती है. खुद को पूरी तरह शांत रखें और पूरा ध्यान एग्जाम पर लगाएं. ज्यादा सोच की इस एग्जाम का रिजल्ट क्या होगा. आपका रिजल्ट बहुत बेहतर होने वाला है, क्योंकि आपकी तैयारी बेहतर है. अपनी अब तक की जो भी पढ़ाई आपने की है उसी को रिवाइज करते रहें.

JEE MAINS 2024: पेरेंट्स की जिम्मेदारी

परीक्षा के पहले के कुछ दिन में पेरेंट्स की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. उन्हें चाहिए कि माहौल को पूरी तरह सकारात्मक बनाए रखें. वह अपने बच्चों का हौसला अफजाई करते रहें, ताकि वे एग्जाम में अच्छा कर सकें. कभी भी उनका स्ट्रेस न बढ़ाएं. पॉजिटिव बातें करें. उन्हें यह दिलासा देते रहें कि उनकी तैयारी बेहद अच्छी है और उनका एग्जाम भी अच्छा जाएगा. पेरेंट्स की पॉजिटिव थिंकिंग बच्चों के मनोबल को बढ़ाती है. उनका स्ट्रेस कम करता है. साथ ही परीक्षा के प्रति उनके मन में जो डर बैठा रहता है उन्हें दूर करता है.

Also Read: JEE MAINS Session 2: जल्द जारी हो सकता है परीक्षा का सिटी इंटिमेशन स्लिप, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Also Read: AISSEE 2024 Result: सैनिक स्कूल परीक्षा का रिजल्ट जारी,यहां से करें चेक

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola