JAC Board 10th Pass Percentage 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 91.71% छात्र पास, लड़कियां अव्वल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 May 2025 12:33 PM
JAC Board 10th Pass Percentage 2025
JAC Board 10th Pass Percentage 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर चेक कर सकते हैं. इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 91.71 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है. वहीं, इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा बेहतर देखने को मिला है.
JAC Board 10th Pass Percentage 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर चेक कर सकते हैं. इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 91.71 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है. वहीं, इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा बेहतर देखने को मिला है.
JAC Board 10th Result ऐसे करें चेक
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नाम से चेक करने के लिए कई थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे indiaresults.com यह सुविधा देती हैं. यहां स्टूडेंट्स सिर्फ अपना नाम डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर केवल रोल नंबर और स्कूल नंबर से ही रिजल्ट देखा जा सकता है. लड़कियों का प्रदर्शन रिजल्ट में हर बार की तरह लड़कों से बेहतर देखने को मिला है.
Jharkhand Board 10th Result 2025 LIVE Update
JAC 10th Result 2025: रीइवेल्यूएशन और सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने वाला है. जैक 10वीं रिजल्ट के बाद अगर कोई स्टूडेंट अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए रिजल्ट जारी होने के बाद जानकारी दी जाएगी.
रीइवेल्यूएशन में उनके मार्क्स की टोटलिंग चेक की जाएगी. देखा जाएगा कि कोई प्रश्न बिना चेक हुए तो नहीं छूट गया है. इसके अलावा जो स्टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा.
जैक 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा. जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










