2000 रुपये जीतने का मौका, सिर्फ 5 मिनट के Quiz में दिखाएं अपना देशप्रेम और ज्ञान

Independence Day Special Har Ghar Tiranga Quiz 2025
Independence Day Special Har Ghar Tiranga Quiz 2025: 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी. इस मौके पर देश के सभी स्कूल-कॉलेजों में जश्न का माहौल रहता है. इस मौके पर सरकार की ओर से हर घर तिरंगा क्विज कराई जाएगी. इस क्विज में शामिल होकर आप भी अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं.
Independence Day Special Har Ghar Tiranga Quiz 2025: हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है. 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी. इस मौके पर देश के सभी स्कूल-कॉलेजों में जश्न का माहौल रहता है. वहीं सरकार की ओर से इस मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियाना चलाया जाता है. इस अभियान के तहत भारतीयों को तिरंगा घर लाने और आजादी के जश्न में गर्व से इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. वहीं इस मौके पर संस्कृति मंत्रालय MyGov के सहयोग से ‘हर घर तिरंगा क्विज 2025’ का आयोजन कर रहा है.
Har Ghar Tiranga Quiz 2025: देशभक्ति के रंगों में डूबने का मौका
भारत की आजादी का पर्व हर भारतीय के दिल में खास जगह रखता है. तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी एकता, गर्व और देशप्रेम का प्रतीक है। इसी भाव को और गहरा करने के लिए संस्कृति मंत्रालय और MyGov ने मिलकर “Har Ghar Tiranga Quiz 2025” का आयोजन किया है.
Har Ghar Tiranga Quiz 2025: क्विज का उद्देश्य
‘हर घर तिरंगा क्विज 2025’ का उद्देश्य है हर एक व्यक्ति को तिरंगे के इतिहास, महत्व और उससे जुड़ी रोचक जानकारियों के बारे में अवगत करानाा. साथ ही इससे लोगों में देश प्रेम की भावना जगेगी.
Independence Day Special: पुरस्कार
‘हर घर तिरंगा क्विज 2025’ के टॉप 100 विजेताओं को 2,000 रुपये का इनाम मिलेगा.
Har Ghar Tiranga Quiz 2025: कौन भाग ले सकता है?
यह क्विज सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है
भाग लेने वालों को अपने MyGov प्रोफाइल की जानकारी अपडेट रखनी होगी
Har Ghar Tiranga Quiz 2025 Format: क्विज का फॉर्मेट
इस क्विज में कुल 10 प्रश्न होंगे, जिन्हें 300 सेकंड (5 मिनट) में हल करना होगा. इस क्विज के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. जैसे ही स्टार्ट बटन क्लिक करेंगे, क्विज शुरू हो जाएगी. एक प्रतिभागी से केवल एक एंट्री स्वीकार होगी. एक बार सबमिट होने के बाद एंट्री वापस नहीं ली जा सकती.
Har Ghar Tiranga Quiz 2025: कैसे जुड़ें इस अभियान से?
तिरंगा हमारे राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है- केसरिया त्याग और साहस, सफेद शांति और सत्य, और हरा समृद्धि और विकास का संदेश देता है. इस क्विज में भाग लेकर न सिर्फ आप अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं, बल्कि देशभक्ति के इस पर्व में सक्रिय रूप से शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Independence Day Quotes 2025: देशभक्ति से भर देगा आपका दिल, दोस्तों को भेजें ये 20 Quotes
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










