थाली में बदल गई आलू शिमला की सब्जी, वायरल हो गया IIT स्टूडेंट का पोस्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Sep 2025 2:53 PM

विज्ञापन

आईआईटी जोधपुर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

IIT Jodhpur: सोशल मीडिया पर एक छात्रा ने आईआईटी जोधपुर के मेस से जुड़ा एक ईमेल पोस्ट किया. अब इस पोस्ट पर कई सारे लाइक्स और कॉमेंट आ रहे हैं. लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए, जानते हैं आखिर IIT छात्रा ने ऐसा क्यों पोस्ट किया था.

विज्ञापन

IIT Jodhpur: आईआईटी संस्थान न सिर्फ अपनी पढ़ाई और प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है बल्कि यहां मिलने वाली सुविधाएं भी काफी अच्छी होती हैं. कैंपस में ही छात्रों के लिए जिम, स्पोर्ट्स क्लब, लाइब्रेरी जैसी कई सुविधाओं का इंतजाम रहता है. आईआईटी की फीस भी लाखों में होती है. ऐसे में छोटी से छोटी बदइंतजामी भी छात्रों में नाराजगी पैदा करती है. हालांकि, इस बार इससे अलग एक छात्रा ने मेन्यू के बदलने से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. अब इस पोस्ट पर कई मजेदार कॉमेंट्स आ रहे हैं. 

IIT Jodhpur: स्टूडेंट ने किया एक्स पर पोस्ट 

दरअसल, दीक्षा नाम की एक एक्स यूजर ने सोशल मीडिया पर आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur) से आए एक मेल की फोटो शेयर की. इस मेल  में लिखा है कि आज के रात के खाने में आलू शिमला के बदले आलू मटर मिलेगा. वहीं आलू शिमला कल के रात के खाने में मिलेगा. इस मेल को शेयर करते हुए दीक्षा ने लिखा, “हाल के मेरे जीवन के सबसे मजेदार ई-मेल्स”. ये मेल 19 सितंबर 2025 की शाम का बताया जा रहा है, जिसे  आईआईटी जोधपुर के मेस डिपार्टमेंट की ओर से छात्रा को भेजा गया.

IIT Jodhpur: सोशल मीडिया पर आए तरह-तरह के कॉमेंट 

IIT छात्रा के इस पोस्ट पर अब तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं. किसी ने लिखा, “यह दिन का सबसे महत्वपूर्ण मेल है”. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ प्लीज आलू के अलावा कुछ दो”. किसी ने कहा कि ये सच में महत्वपूर्ण ई-मेल है तो किसी ने कहा कि हमारे यहां तो कुछ भी खिला देते हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा कि आलू मनाली सुनने में बेहतर लग रहा है, इसे पेटेंट करा लो.

IIT Jodhpur: आईआईटी अपने मेस और भोजन के लिए फेमस

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईआईटी और कुछ प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने मेस और खाने की क्वालिटी के लिए खास तौर पर जाना जाता है. आईआईटी में छात्रों के लिए एक फिक्स मेन्यू निर्धारित किया जाता है और इसी अनुसार, छात्रों को खाना दिया जाता है. हाल ही में IIT Delhi में ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत मेस में खाना खाने के लिए छात्रों को अटेंडेंस लगानी होगी. IIT Delhi का कहना है कि छात्रों के भोजन को ट्रैक किया जाएगा और एक से अधिक दिन भोजन मिस करने वाले छात्रों से बातचीत की जाएगी. उनकी काउंसलिंग की जाएगी, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पताया लगाया जा सके. 

नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट के आधार पर बनाई गई है. हम न तो इस पोस्ट का और न इस छात्रा के IIT Jodhpur से संबंधित होने का दावा करते हैं. 

यह भी पढ़ें- IIM अहमदाबाद में टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, Highest Package 1 करोड़ का

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola