UPSC GK Questions in Hindi 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) कई विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है. UPSC की परीक्षाएं बहुत ही टफ होती हैं और लाखों छात्र इनमें भाग लेते हैं. इन परीक्षाओं के लिए अन्य विषयों के साथ ही सामान्य ज्ञान (GK) का अध्ययन आवश्यक है क्योंकि जीके सेक्शन में अक्सर कुछ सवाल दोहराए जाते हैं. इसलिए छात्रों की मदद के लिए हमने पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न और उत्तर की सूची बनाई है और इन सवालों में मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न हैं. इस लेख में आपके लिए यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जीके प्रश्न-उत्तर (UPSC GK Questions in Hindi 2025) दिए जा रहे हैं.
यूपीएससी के लिए महत्वपूर्ण जीके प्रश्न (UPSC GK Questions in Hindi)
यूपीएससी के लिए महत्वपूर्ण जीके प्रश्न और उत्तर (UPSC GK Questions in Hindi) इस प्रकार हैं-
प्रश्न | उत्तर |
भारत का पहला उपग्रह कौन सा था? | आर्यभट्ट |
भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद हैं (2025 तक)? | 470+ |
योजना आयोग की जगह किस संस्था ने ली? | नीति आयोग |
भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल में कौन सा है? | राजस्थान |
UNO का मुख्यालय कहां है? | न्यूयॉर्क, अमेरिका |
‘जन-गण-मन’ किसने लिखा? | रवींद्रनाथ टैगोर |
भारत में RTI (सूचना का अधिकार) कब लागू हुआ? | 12 अक्टूबर 2005 |
संसद का उच्च सदन कौन सा है? | राज्यसभा |
पहला भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता कौन था? | रवींद्रनाथ टैगोर |
RBI का राष्ट्रीयकरण कब हुआ? | 1 जनवरी 1949 |
स्वराज पार्टी की स्थापना कब हुई? | 1923 |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी? | 1885 |
मनुष्य की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन सी है? | यकृत (Liver) |
सबसे लम्बी हड्डी कौन सी होती है? | फीमर (जांघ की हड्डी) |
ओजोन परत किस गैस से नष्ट होती है? | क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) |
पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी भारत की? | इंदिरा गांधी |
GST भारत में कब लागू हुआ? | 1 जुलाई 2017 |
भारत का पहला आईआईटी कहाँ खुला था? | खड़गपुर |
भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे? | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद |
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है? | एशिया |
भारत में सबसे लम्बी नदी कौन सी है? | गंगा |
योजना ‘हर घर जल’ किस मंत्रालय के तहत आती है? | जल शक्ति मंत्रालय |
किस ग्रह को ‘लाल ग्रह’ कहा जाता है? | मंगल ग्रह |
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना कब शुरू हुई? | 2016 |
संविधान दिवस कब मनाया जाता है? | 26 नवंबर |
भारत में पंचायती राज व्यवस्था किस वर्ष लागू हुई? | 1959 |
महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ किसने कहा था? | सुभाष चंद्र बोस |
भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है? | जोग फॉल्स (कर्नाटक) |
माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई कितनी है? | 8,849 मीटर |
किस भारतीय ने सबसे पहले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता? | अभिनव बिंद्रा (2008) |
यह भी पढ़ें- SSC GK Questions in Hindi 2025: एसएससी की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जीके प्रश्न-उत्तर
यूपीएससी के लिए जीके क्वेश्चंस (IAS GK Questions and Answers in Hindi PDF)
यूपीएससी के लिए जीके क्वेश्चंस (IAS GK Questions and Answers in Hindi PDF) इस प्रकार हैं-
प्रश्न | उत्तर |
भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है? | गोवा |
गुरुत्वाकर्षण की खोज किसने की थी? | न्यूटन |
फ्रांस की राजधानी क्या है? | पेरिस |
‘इंडिया ऑफ माय ड्रीम्स’ किताब किसने लिखी थी? | सुभाष चंद्र बोस |
दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है? | एशिया |
भारत का राष्ट्रीय फूल क्या है? | कमल |
भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे? | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद |
जापान की मुद्रा क्या है? | येन |
भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है? | भारतीय मोर |
टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था? | अलेक्जेंडर ग्राहम बेल |
कौन सा ग्रह ‘लाल ग्रह’ के नाम से जाना जाता है? | मंगल |
दुनिया का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है? | प्रशांत महासागर (Pacific) |
‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ किताब किसने लिखी थी? | जवाहरलाल नेहरू |
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है? | बरगद का पेड़ |
कौन सा देश ‘उगते सूरज की भूमि’ के नाम से जाना जाता है? | जापान |
आइरिस के मध्य वाले छोटे छेद को क्या कहते हैं? | पुतली |
मनुष्य की आंख में प्रतिबिंब कहाँ बनता है? | रेटिना पर |
फैदोमीटर का उपयोग किसे मापने में होता है? | महासागर की गहराई |
WWII के दौरान जर्मनी का नेतृत्व किसने किया? | एडोल्फ हिटलर |
1858 का कौन सा अधिनियम ईस्ट इंडिया कंपनी से अधिकार छीनता है? | गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1858 |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी? | 1885 |
1930 के दांडी मार्च का नेतृत्व किसने किया था? | महात्मा गांधी |
कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थीं? | एनी बेसेंट |
‘इंडिया विंस फ्रीडम’ किताब किसने लिखी थी? | मौलाना अबुल कलाम आज़ाद |
‘भारत का लौह पुरुष’ किसे कहा जाता है? | सरदार वल्लभभाई पटेल |
सबसे बड़ा दृष्टि क्षेत्र किसका होता है? | उत्तल दर्पण |
मोहम्मद बिन तुगलक के दरबार में कौन यात्री आया था? | इब्न बत्तूता |
शाहजहां का असली नाम क्या था? | प्रिंस खुर्रम |
बहलुल लोदी किस वंश का था? | लोदी वंश |
गांधीजी ने सत्याग्रह की शुरुआत कहां की थी? | चंपारण, बिहार |
संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में पहला भाषण किसने दिया? | अटल बिहारी वाजपेयी |
भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज किसने की? | वास्को दा गामा |
अमेरिका के पहले राष्ट्रपति कौन थे? | जॉर्ज वॉशिंगटन |
प्रथम विश्व युद्ध कब शुरू हुआ था? | 1914 |
दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया? | शाहजहां |
भारत का पहला सुल्तान कौन बना? | कुतुबुद्दीन ऐबक. |
इसे भी पढ़ें- GK in Hindi 2025: 150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर…जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण